Dailyhunt
रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बने

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बने

Sports Galiyara 1 week ago
Rohit SharmaRecord: आईपीएल 2026 में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा अपने नाम किया।

आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। शनिवार (4 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ओपनिंग करते हुए रोहित ने 26 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

अपनी इस पारी के दौरान ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना 51वां छक्का जड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी के नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 50 छक्के दर्ज थे, लेकिन अब रोहित 51 छक्कों के साथ ही IPL में बतौर भारतीय खिलाड़ी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अगर ओवरऑल IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके नाम 54 छक्के दर्ज हैं। अब रोहित शर्मा 51 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस खास लिस्ट में धोनी के अलावा विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 16 मैच, 61 छक्के (पंजाब किंग्स के खिलाफ)
  2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 19 मैच, 54 छक्के (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ)
  3. रोहित शर्मा (भारत) - 38 मैच, 51 छक्के (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ)
  4. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 38 मैच, 50 छक्के (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ)
  5. विराट कोहली (भारत) - 35 मैच, 48 छक्के (चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ)
  6. रोहित शर्मा (भारत) - 36 मैच, 47 छक्के (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ)

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा (35 रन) और नमन धीर (28 रन) ने भी अहम योगदान दिया।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिज़वी ने 51 गेंदों में 90 रन की मैच जीताऊ पारी खेल दी। इसके अलावा पथुम निसांका (44 रन) ने भी अहम पारी खेली और टीम ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara