Final Scan के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए कमिंस: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के अंतिम स्कैन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का कैंप छोड़कर वापस ऑस्ट्रेलिया गए हैं। यह स्कैन पहले से तय प्रक्रिया के तहत Cricket Australia की निगरानी में होगा।
17 अप्रैल को हो सकती है वापसी: अगर सब कुछ ठीक रहता है और पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्लियरेंस मिल जाता है, तो पैट कमिंस 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदारबाद टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। हालांकि इसी बीच वो सनराइजर्स के कम से कम तीन और मुकाबले मिस करेंगे। बता दें कि वो अपनी टीम के सीजन के शुरुआती दो मुकाबले पहले ही मिस कर चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कैप्टेंसी कर रहे हैं।
18 करोड़ में हुए थे रिटेन: पैट कमिंस साल 2024 से ही सनराइजर्स टीम का हिस्सा हैं और उनकी कैप्टेंसी में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यही वज़ह है उन्हें SRH की फ्रेंचाइजी ने साल 2026 के सीजन के लिए 18 करोड़ में रिटेन किया। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो साल 2026 के सीजन में एसआरएच टीम की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध होते भी हैं या नहीं।
IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, एशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार।

