Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Women's T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका पीछे, इन 2 टीमों का खत्म हुआ सफर

Women's T20 World Cup के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका पीछे, इन 2 टीमों का खत्म हुआ सफर

Sports Galiyara 5 days ago
Women's T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इस बार इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही है. भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद शानदार रहा है.
भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम अब तक अपने 2-2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा कायम रखीं हुईं हैं.

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) के अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम अब तक 1 भी मैच नही जीत सकीं हैं. इन दोनों ही टीमों का सफर लगभग खत्म हो चूका है. आइए जानते हैं आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का पॉइंट्स टेबल (Women's T20 World Cup 2026 Points Table) कैसे दिख रहा है.

Women's T20 World Cup 2026 के ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनो रिजल्टनेट रन रेट
1भारत2200+3.975
2ऑस्ट्रेलिया2200+3.875
3साउथ अफ्रीका2110-1.097
4बांग्लादेश2110-1.790
5पाकिस्तान2020-2.263
6नीदरलैंड्स2020-2.611

Women's T20 World Cup 2026 के ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारनो रिजल्टनेट रन रेट
1इंग्लैंड2200+2.763
2स्कॉटलैंड1100+2.000
3वेस्टइंडीज1100+0.118
4श्रीलंका2110-2.040
5न्यूजीलैंड2020-0.200
6आयरलैंड2020-1.492

कब और किस टीम से होगा भारतीय टीम का अगला मैच?

भारतीय टीम के अब बाकी के मुकाबले काफी मजबूत टीमों से होने हैं. भारतीय टीम के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम के अलावा नीदरलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं. भारतीय टीम अब तक नीदरलैंड और पाकिस्तान को शिकस्त दी है. अब टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम से होना है.

भारतीय टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से 21 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला है. टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं साउथ अफ्रीका का लक्ष्य जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara