Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
30 खिलाड़ियों के नाम का हुआ था ऐलान, लेकिन एशियन गेम्स के लिए जापान जाएंगे सिर्फ ये 15 प्लेयर्स, बचे पंद्रह की छुट्टी

30 खिलाड़ियों के नाम का हुआ था ऐलान, लेकिन एशियन गेम्स के लिए जापान जाएंगे सिर्फ ये 15 प्लेयर्स, बचे पंद्रह की छुट्टी

Sportzwiki 1 week ago

Team India Squad For Asian Games: सितंबर-अक्टूबर के बीच जापान में होने जा रहे एशियाई गेम्स 2026 के लिए हाल ही में PTI ने 30 खिलाड़ियों के नाम बताए थे, जिनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन होना था और अब लग रहा है कि वो 15 नाम तय हो चुके हैं, जोकि इस बार जापान की धरती पर भारत का तिरंगा लहराने जाएंगे।

ये 30 नाम आए थे सामने

मालूम हो कि लास्ट एशियन गेम्स चीन के हांग्जो में कोरोना के चलते 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 के बीच हुआ था और इसमें इंडियन टीम ने गोल्ड मैडल जीता था। एशियन गेम्स 2022 में भारत की पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने खिताब पर कब्जा जमाया था और उसी के इरादे से एक बार फिर इंडियन टीम मैदान पर दिखाई देगी।

इस बार के एशियन गेम्स का आयोजन ऐची-नागोया, जापान में शनिवार, 19 सितंबर से रविवार, 4 अक्टूबर, 2026 के बीच होने जा रहा है और इसमें क्रिकेट मैचों का आयोजन 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होगा।

इसी को लेकर कुछ समय पहले आई खबर में बताया गया था कि बोर्ड इस टूर्नामेंट के लिए ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, अनुकूल रॉय, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, शिमव दुबे, विप्रज निगम, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर, संजू सैमसन, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, हर्षित राणा, आयुष बडोनी और अभिषेक शर्मा में से 15 खिलाड़ियों को चुनेगी।

इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस

 Team India's Probable Squad for the 2026 Asian Games

2026 एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में तिलक वर्मा को बतौर कप्तान चुना जा सकता है और स्क्वाड में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही दिखाई दे सकते हैं। चूंकि भारत इसमें अपनी ए टीम सेंड करेगी। इस दौरान स्क्वाड में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, वैभव सूर्यवंशी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर के नजर आने के आसार हैं।

Asian Games 2026 के लिए Team India का संभावित स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, वैभव सूर्यवंशी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

FAQs

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां होगा?

जापान

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi