Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
6,6,6,6,6,6. Yuvraj Singh के क्लब में शामिल हुआ नेपाल का यह बल्लेबाज, 6 गेंदों पर लगा डाले लगातार 6 छक्के

6,6,6,6,6,6. Yuvraj Singh के क्लब में शामिल हुआ नेपाल का यह बल्लेबाज, 6 गेंदों पर लगा डाले लगातार 6 छक्के

Sportzwiki 1 week ago

Nepal batter joins Yuvraj Singh six sixes club : नेपाल क्रिकेट ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एशियन गेम्स मेन्स T20I क्वालिफायर 2026 में नेपाल के स्टार ओपनर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

चीन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर की छहों वैध गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़कर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के क्लब में शामिल हो गया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत नेपाल ने रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। आइए जानते हैं कौन है वह बल्लेबाज़ ?

चीन के गेंदबाज पर टूट पड़े यह बल्लेबाज़

सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में चीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन असली तूफान पारी के नौवें ओवर में देखने को मिला। चीन के गेंदबाज चेन ज़ुओ-यू के खिलाफ कुशल भुर्तेल ने ऐसा हमला बोला कि पूरा ओवर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

भुर्तेल ने ओवर की पहली गेंद से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आया और नेपाल के बल्लेबाज ने मैदान के चारों ओर लंबे-लंबे शॉट लगाए।

इस ओवर में कुल 36 रन बने और नेपाल ने मैच पर पूरी तरह अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लगातार छह छक्के लगाने के बाद भुर्तेल 31 गेंदों पर 93 रन तक पहुंच चुके थे और टीम का स्कोर भी तेजी से आगे बढ़ रहा था।

Yuvraj Singh और हर्शल गिब्स जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल

एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाना क्रिकेट की सबसे दुर्लभ उपलब्धियों में से एक माना जाता है। कुशल भुर्तेल अब पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस प्रतिष्ठित क्लब में पहले से दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, भारत के युवराज सिंह (Yuvraj Singh), वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

भुर्तेल की इस उपलब्धि के साथ नेपाल ने भी एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नेपाल अब दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके दो अलग-अलग खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में कतर के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

छह छक्कों के बाद भी नहीं रुका बल्ला

कुशल भुर्तेल सिर्फ एक ओवर में छह छक्के लगाकर नहीं रुके। उन्होंने पूरे मैच में चीन के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और शुरुआत से अंत तक शानदार बल्लेबाजी की। भुर्तेल ने केवल 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया, जो नेपाल क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरियों में से एक मानी जा रही है।

उनकी बल्लेबाजी में ताकत, टाइमिंग और आत्मविश्वास का शानदार मिश्रण देखने को मिला। चीन के गेंदबाजों के पास उनकी आक्रामकता का कोई जवाब नहीं था और हर ओवर में रन तेजी से बनते रहे। उनकी पारी ने दर्शकों को लगातार रोमांचित किया और नेपाल को विशाल स्कोर की ओर ले गया।

रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचा नेपाल और 221 रनो से दर्ज़ की ऐतिहासिक जीत

कुशल भुर्तेल ने 43 गेंदों में 129 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रमाण है। उनके अलावा कुशल मल्ला ने 47 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए, जबकि कप्तान रोहित पौडेल ने मात्र 21 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोक दिए।

इन शानदार पारियों की बदौलत नेपाल ने निर्धारित 20 ओवरों में 313/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चीन के बल्लेबाज़ इस लक्ष्य के सामने बुरी तरीके से बिखर गए और पूरी टीम 19.2 ओवरों में 92 रन पर ऑल आउट हो गई और 221 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन गया और कुशल भुर्तेल का नाम हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।

ये भी पढ़े :Shubman Gill की पसंद ने चौंकाया, Kohli को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया पूरी दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज

FAQS

एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले नेपाली बल्लेबाज कौन हैं?

कुशल भुर्तेल

कुशल भुर्तेल ने यह कारनामा किस टीम के खिलाफ किया?

चीन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi