Dailyhunt
अश्विन बने बाबर आजम के मेंटर, फॉर्म में वापसी के लिए दिया 'गेम-चेंजिंग' मंत्र

अश्विन बने बाबर आजम के मेंटर, फॉर्म में वापसी के लिए दिया 'गेम-चेंजिंग' मंत्र

Sportzwiki 2 months ago

Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ करारी हार के बाद, पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। अनुभवी बल्लेबाज और टीम के कप्तान रह चुके बाबर आजम पर भी निशाना साधा जा रहा है, जो सिर्फ 5 रन का योगदान देकर एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे।

यूएसए के खिलाफ बाबर आजम (Babar Azam) ने 44 रनों की पारी खेलकर लय में वापसी का संकेत दिया था लेकिन भारत के खिलाफ वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 7 गेंदों तक ही क्रीज पर टिक पाए। बाबर जिस तरह से आउट हुए, उसे लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस पाकिस्तानी बल्लेबाज की बड़ी कमी भी बताई है।

बाबर आजम (Babar Azam) की बड़ी कमी को रविचंद्रन अश्विन ने किया उजागर

भारत के खिलाफ बाबर आजम (Babar Azam) जिस अंदाज में आउट हुए, उसे देखते हुए रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस खिलाड़ी ने पिछले दो साल में कुछ भी सुधार नहीं किया है। अश्विन ने यूएसए के खिलाफ साल 2024 में बाबर के डिस्मिसल को याद दिलाया। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा,

'एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर, अगर आपको लगता है कि आप किसी खास क्षेत्र में कमजोर हैं, तो आपको उस पर काम करने की जरूरत है। बाबर ने अपने खेल में जरा भी बदलाव नहीं किया है। 2024 में अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच को देखिए। उसने ठीक इसी तरह अपना कंधा खोला और स्लिप में कैच आउट हुआ था उसने थर्डमैन की तरफ वही शॉट खेला और अगर वह इसी तरह खेलता रहा, तो हर बार इसी तरह आउट होगा।'

बता दें कि एक समय बाबर आजम (Babar Azam) को टी20 टीम में बतौर ओपनर खिलाया जाता था लेकिन अब उन्हें नंबर 4 पर रखा जा रहा है। इस फैसले के बारे में टूर्नामेंट से पहले ही बता दिया गया था। हालांकि, कई दिग्गज अभी भी मानते हैं कि पाकिस्तान की टी20 टीम में बाबर का सही इस्तेमाल बतौर ओपनर ही हो सकता है।

T20 क्रिकेट में बाबर आजम के फ्यूचर पर भी अश्विन ने उठाया सवाल

बाबर आजम (Babar Azam) टी20 क्रिकेट में काफी अनुभव रखते हैं लेकिन रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस खिलाड़ी ने अभी तक अपना T20 गेम नहीं समझा है। अश्विन के मुताबिक, इस फॉर्मेट में रन बनाने के लिए आधुनिक समय में एक से अधिक शॉट विकल्प के रूप में होने चाहिए। अश्विन ने कहा कि बाबर का स्ट्राइक रेट बाएं हाथ के स्पिनरों, बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ 100 से कम रहता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आंकड़े आज के तेज गति वाले टी20 खेल में बल्लेबाज के लिए दबदबा बनाना मुश्किल बना देते हैं।

अश्विन ने यह भी बताया कि बाबर स्वीप या रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। उनका मानना ​​है कि ये शॉट्स दबाव कम करने और मुश्किल परिस्थितियों में खुलकर रन बनाने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबर फील्ड के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। अश्विन के अनुसार, इसी वजह से गेंदबाजों के लिए बाबर के खिलाफ गेंदबाजी करना और रणनीति बनाना भी आसान हो जाता है।

FAQs

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मुकाबले में कितने रन बनाए थे?

5 रन

टीम इंडिया की तरफ से बाबर आजम का विकेट किसने लिया था?

अक्षर पटेल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi