Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत के खिलाफ अंतिम 3 टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, मार्श, हेड, मैक्सवेल, डेविड...

भारत के खिलाफ अंतिम 3 टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, मार्श, हेड, मैक्सवेल, डेविड...

Sportzwiki 7 months ago

Australia Squad For Last 3 T20 vs India: ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर पर भारत की मेजबानी में व्यस्त है। इस दौरान दोनों के बीच अभी वनडे सीरीज खेली जा रही है। वहीं, इसके बाद, टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, आखिरी वनडे 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद ही टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

5 मैचों की टी20 सीरीज में India और Australia की होगी टक्कर

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज (Australia vs India T20 Series) खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से कैनबरा में होगी। इसके बाद, 31 अक्टूबर को दूसरा टी20 मेलबर्न में खेला जाएगा, वहीं तीसरा टी20 2 नवंबर को होबार्ट में होगा। चौथा टी20 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा, जबकि पांचवां व आखिरी टी20 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में होना है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के लिए ही ये मुकाबले काफी अहम होंगे, क्योंकि इससे उन्हें अपनी तैयारियों के साथ-साथ कॉम्बिनेशन को भी पता करने में आसानी होगी।

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम के साथ सिर्फ 2 टी20 के लिए स्क्वाड किया था घोषित

भारत के खिलाफ मुकाबलों की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने शुरुआत में वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था, लेकिन टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों के लिए ही टीम सामने आई थी। उस टीम में विकेटकीपर जोश फिलिप शामिल नहीं थे। हालांकि, अब उन्हें भी स्क्वाड का हिस्सा बना लिया गया है, वहीं तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शिस को बाहर कर दिया गया है।

भारत के खिलाफ पहले 2 टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एडम जम्पा

भारत के खिलाफ आखिरी 3 टी20 के लिए Australia का स्क्वाड आया सामने

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत के खिलाफ आखिरी 3 टी20 के लिए अपने स्क्वाड में काफी फेरबदल किए हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को शुरूआती दो मैचों के बाद स्क्वाड से रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, सीन एबॉट भी शुरुआत तीन मैच ही खेलेंगे। यानी वो चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बेन ड्वार्शिस की चौथे और पांचवें टी20 के लिए टीम में वापसी हुई है।

इसके अलावा, दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी फिट होकर वापस आ गए हैं और भारत के खिलाफ आखिरी तीन मुकाबलों के लिए चुने गए हैं। 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्क्वाड हिस्सा रहने वाले माहली बियर्डमैन को भी मौका मिला है। युवा खिलाड़ी भी मैक्सवेल की तरह आखिरी के तीन टी20 के लिए स्क्वाड से जुड़ेगा।

स्क्वाड के अन्य सभी खिलाड़ी वही हैं, जो पहले दो टी20 के लिए भी चुने गए हैं। मिचेल मार्श ही पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) का टी20 सीरीज के आखिरी 3 मैचों के लिए स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (तीसरे टी20 के लिए), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन (केवल अंतिम तीन मैच), टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस (केवल अंतिम दो मैच), नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल (केवल अंतिम तीन मैच), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखस्थानसमय (IST)
1st T2029 अक्टूबर 2025कैनबरा1:45 pm
2nd T2031 अक्टूबर 2025मेलबर्न1:45 pm
3rd T202 नवंबर 2025होबार्ट1:45 pm
4th T206 नवंबर 2025गोल्ड कोस्ट1:45 pm
5th T208 नवंबर 2025ब्रिस्बेन1:45 pm

FAQs

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज कब से शुरू होनी है?

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होनी है।

भारत के खिलाफ आखिरी 3 टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं या नहीं?

जी हां, भारत के खिलाफ आखिरी 3 टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi