Dailyhunt
बीच सीजन हटेंगे Hardik Pandya? Akash Ambani लेने वाले बड़ा फैसला! MI के नए कप्तान का होगा ऐलान

बीच सीजन हटेंगे Hardik Pandya? Akash Ambani लेने वाले बड़ा फैसला! MI के नए कप्तान का होगा ऐलान

Sportzwiki 1 week ago

MI New Captain: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अभी तक अपनी लय नहीं तलाश पाई है। इस सीजन जीत के साथ शुरुआत करने के बाद, मुंबई को लगातार चार हार झेलनी पड़ीं। इसके बाद, जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों की जीत आई तो लगा कि अब चीजें यहां से सही हो जाएंगी लेकिन चिरप्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई की टीम पूरी तरह धराशाई हो गई और 103 रनों की हार झेली, जो रनों के अंतर लीग इतिहास में उसकी सबसे बड़ी हार है।

इस शर्मनाक हार के बाद, MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर सबसे ज्यादा निशाना साधा जा रहा है, जो न तो बतौर कप्तान हिट साबित हो रहे हैं और न ही ऑलराउंडर के रूप में कुछ खास कर पा रहे हैं। वहीं, MI vs CSK मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को शर्मनाक हार की तरफ बढ़ता देख टीम की मालकिन नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी काफी गुस्से में दिखे थे और उन्होंने पारी खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़ दिया, साथ ही फैंस को भी घर जाने को कहा था।

आकाश अंबानी की नाराजगी के बाद MI की कप्तानी में बदलाव की चर्चा

मुंबई इंडियंस की टीम एक समय आईपीएल की सबसे खतरनाक मानी जाती थी, जिसे हराना बहुत ही मुश्किल काम होता था। खासतौर पर जब यह टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलती है लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे ऐसा जख्म दिया है, जिसकी चर्चा आने वाले कई साल तक देखने को मिलेगी। इसी वजह से स्टेडियम में मौजूद आकाश अंबानी का पारा हाई हो गया और उन्होंने मुकाबले के खत्म होने का इंतजार भी नहीं किया। आकाश को अंदाजा हो गया था कि MI की टीम शर्मिंदगी झेलनी वाली है और उन्होंने नाराज होकर पहले ही स्टेडियम से बाहर निकलने का फैसला किया।

अब उनके गुस्से को देखते हुए लगातार चर्चा हो रही है कि क्या हार्दिक पांड्या को बीच सीजन ही MI की कप्तानी से हटाया जा सकता है। मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट में भी खिलाड़ियों को लेकर नया कोई अपडेट नहीं है और न ही अभ्यास के वीडियो हैं। जानकारी के अनुसार टीम अपने अगले मैच से पहले ब्रेक पर है और सभी खिलाड़ी जामनगर गए हैं। ऐसे में चर्चा है कि वहां कप्तानी में बदलाव को लेकर भी बात हो सकती है।

हार्दिक को हटाए जाने पर MI की कप्तानी के लिए ये खिलाड़ी है बड़ा दावेदार

MI ने बड़ी उम्मीदों के साथ 2024 के सीजन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कैप्टेन नियुक्त किया था लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। पहला सीजन काफी निराशाजनक रहा लेकिन दूसरे सीजन में टीम ने प्लेऑफ तक जरूर पहुंचने में सफलता हासिल की लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई। वहीं, इस सीजन भी 7 में से 5 मैच हारने के कारण हाल बुरा ही लग रहा है।

इसी वजह से हार्दिक पांड्या की कप्तानी की लगातार आलोचना हो रही है। वैसे तो MI के ज्यादातर फैन यही चाहते हैं कि एक बार फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया जाए लेकिन रोहित की फिटनेस साथ नहीं दे रही है। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी अपने वर्कलोड के कारण फुल टाइम कप्तान नहीं हो सकते हैं। इसी वजह से सबसे उपयुक्त दावेदार सूर्यकुमार यादव हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल जीता था। सूर्या का बल्ले से फॉर्म खराब चल रहा है लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को बतौर कप्तान पूरी तरह साबित किया है। ऐसे में आकाश अंबानी MI को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार को सौंप सकते हैं।

FAQs

हार्दिक पांड्या को हटाकर आकाश अंबानी किसे MI का कप्तान बना सकते हैं?

सूर्यकुमार यादव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi