CSK vs DC:ऋतुराज गायकवाड एंड कंपनी ने लगातार तीन मैचों में हार का स्वाद चखने के बाद फाइनली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में दमदार कम बैक किया और 23 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत से इस टीम के खिलाड़ी, फैंस, हर कोई काफी ज्यादा खुश नजर आया।
लेकिन अब उन सभी की खुशियों पर ग्रहण लग गया है, क्योंकि बीते दिन मैच में की गई हरकत की वजह से बीसीसीआई ने इसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर काफी कड़ा जुर्माना लगाया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा और क्यों बोर्ड ने लिया है कठोर फैसला।
23 रन से CSK ने दर्ज की थी
Ruturaj Gaikwad has been fined ₹12 lakh for maintaining a slow over-rate.एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में बीते दिन चेन्नई और दिल्ली के बीच मैच खेला गया। इस दौरान CSK ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। इसके टॉप रन स्कोरर रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 56 गेंद में 115 रनों की नाबाद पारी खेली।
रन चेस करने उतरी दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर सिर्फ 189 रन बना पाई और 23 रन से मुकाबला हार गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रिस्टन स्टब्बस ने सबसे अधिक 38 गेंद में 60 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार दूसरी हार रही। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद जीत का मुँह देखा। लेकिन इसके बाद अब स्लो ओवर रेट के चलते ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया है।
स्लो ओवर रेट के चलते लगा है फाइन
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) निर्धारित समय सीमा के अंदर ओवर खत्म नहीं करवा सके। स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के चलते उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यह उनकी टीम का पहला आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट का मामला है। इस वजह से सिर्फ 12 लाख का फाइन है। यह जुर्माना IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है) के तहत लगाया गया है। लेकिन अगर यह टीम आगे भी निश्चित समय सीमा के अंदर मुकाबले खत्म नहीं कर पाई तो और इसे और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
14 अप्रैल को है अगला मैच
5 बार की आईपीएल चैंपियन 14 अप्रैल को अपना अगला मैच खेलते दिखाई देगी। यह मैच तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ते नजर आएँगी। शाम 7:30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी। तो देखना रहेगा कि कौन जीत दर्ज करता है। इस समय दोनों ही टीमें अंक तालिका में अंतिम पायदान पर हैं।
FAQs
CSK vs DC मैच किसने जीता?
CSK
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

