CSK vs LSG:आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को डबल हेडर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच टक्कर होने जा रही है। CSK vs LSG मैच काफी ज्यादा दमदार होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें अब स्वाभिमान और अपने फैंस को खुश करने के लिए खेल कर रही हैं।
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों अपनी बेस्ट 11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। तो आइए एक बार CSK vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की 11 पर नजर डाल लेते हैं।
एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा CSK vs LSG मैच
The CSK vs LSG match will take place at the M.A. Chidambaram Stadium.बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मैच 10 मई को दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीएसके के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगे और दोनों ही टीमें इस दौरान जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हालांकि जीतेगा कौन यह तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की तो अब तक CSK और LSG के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 3 लखनऊ और 2 चेन्नई ने जीता है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। 2026 सीजन का दोनों टीमों का यह पहला मैच होने वाला है। 15 मई को एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। उस दौरान देखना होगा कि कौन जीत तर्ज करता है। बता दें कि 15 मई, शुक्रवार को इकाना में दोनों टीमों की टक्कर फिर से होगी।
इस सीजन LSG ने अब तक 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं। जबकि 7 में उसे हार मिली है और 6 अंक के साथ वो अंक तालिका में लास्ट में है। जबकि 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक की बदौलत अंक तालिका में 6 नंबर पर है।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
CSK vs LSG मैच के लिए CSK की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह के संग इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है।
वहीं LSG की प्लेइंग 11 में मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर एक बार फिर मयंक यादव को मौका मिल सकता है।
CSK vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
CSK की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह।
(इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे)
LSG की संभावित प्लेइंग 11: मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव।
(इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव)
FAQs
CSK vs LSG मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

