Dailyhunt
CSK vs LSG Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां होगा लाइव प्रसारण?

CSK vs LSG Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां होगा लाइव प्रसारण?

Sportzwiki 1 week ago

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में मई के महीने में डबल हैडर का रोमांच सप्ताह में सिर्फ रविवार को ही देखने को मिल रहा है। इसी वजह से कल दो मुकाबले खेले जाएंगे लेकिन सभी की नजर दिन के पहले मैच पर रहेगी, क्योंकि इसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होनी है।

इस सीजन दोनों टीमों की यह पहली टक्कर है।

मौजूदा सीजन में चेन्नई और लखनऊ का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन फिर भी ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। इसी वजह से CSK vs LSG मैच की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि जिस भी टीम को हार मिलेगी, उसकी आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

CSK vs LSG मैच टाइमिंग और वेन्यू की जानकारी

IPL 2026 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 10 मई को खेला जाएगा। दिन का पहला मैच होने के कारण इसकी शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में होगा। घरेलू मैदान पर चेन्नई को काफी मजबूत माना जाता है और इस सीजन उसने कुल पांच मैच यहां खेले हैं, जिनमें से तीन में उसे जीत हासिल हुई है। इसी वजह से लखनऊ की टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

CSK vs LSG मैच से पहले IPL 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन की शुरुआत काफी निराशजनक रही थी। एमएस धोनी और कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में उसे लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थीं लेकिन इसके बाद CSK ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। पिछले सात मैचों में चेन्नई ने अपने नाम पांच मुकाबले किए हैं। वहीं, पिछले दो मैचों में 8-8 विकेट के अंदर से दो बड़ी जीतें दर्ज की हैं। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों में 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार के साथ शुरुआत की थी लेकिन फिर अपने अगले दो मैचों में जीत दर्ज की। हालांकि, फिर उसे लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अपने पिछले मुकाबले में LSG ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया और वापसी के संकेत दिए। लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मैचों में छह अंक लेकर अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।

CSK के पास अपने शेष चार मैच जीतकर आसानी के साथ डायरेक्ट प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन LSG के लिए हर एक मैच में जीत जरूरी है। वहीं, उसे अपने नेट रन रेट के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

CSK vs LSG मैच लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप अपनी पसंदीदा भाषा के चैनल का चयन कर इस मुकाबले को देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, लैपटॉप पर भी जियोहॉटस्टार की वेबसाइट के माध्यम से स्ट्रीमिंग का लुत्फ़ लिया जा सकता है।

FAQs

CSK vs LSG मुकाबला 10 मई को कितने बजे से शुरू होगा?

दोपहर 3:30 बजे

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi