CSK vs SRH LIVE:आईपीएल सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 63 मई, सोमवार शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है और इस मुकाबले को देखने के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित भी है।
तो आइए इस मुकाबले के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अन्य चीजों पर विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा मैच

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 63 में 18 मई, सोमवार शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ और पैट कमिंस की टीम में एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में एक दूसरे के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि टॉस 7:00 बजे हो जाएगा और प्री मैच शो की शुरुआत 6:30 बजे से ही हो जाएगी।
यहां देखें CSK vs SRH मैच लाइव स्ट्रीम
सीएसके और एसआरएच का यह मैच जिओ हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स के जरिए लाइव देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप-वेबसाइट के जरिए मोबाइल व डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं।
कुछ ऐसे हैं CSK और SRH के आईपीएल आंकड़े
दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीम में एक दूसरे के सामने कुल 23 मैच खेले हैं। इस दौरान आठ दफा एसआरएच जबकि 15 दफा चेन्नई ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच साल 2026 में 18 अप्रैल को मैच खेला गया था और इस मैच को
एसआरएच ने 10 रन से जीता था।
अब देखना होगा कि इस बार कौन जीतेगा। इस समय सनराइजर्स हैदराबाद 12 में से 7 मैच जीत और 5 मैच हार 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। जबकि सीएसके 12 में से 6 मैच जीत और 6 में हार कर 12 अंक के साथ छठे पायदान पर है।
FAQs
CSK vs SRH LIVE मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

