Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
DC vs KKR: कोलकता की जीत से IPL 2026 Points Table में हड़कंप, दिल्ली को लगा बड़ा झटका; जानें अंक तालिका का हाल

DC vs KKR: कोलकता की जीत से IPL 2026 Points Table में हड़कंप, दिल्ली को लगा बड़ा झटका; जानें अंक तालिका का हाल

Sportzwiki 2 weeks ago

IPL 2026 Points Table After DC vs KKR Match: आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच फिफ्टी पूरी कर चुका है और 8 मई को सीजन का 51वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 143 का टारगेट दिया, जिसे केकेआर ने 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

टॉस गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन बल्लेबाजी में पथुम निसांका (50) के अलावा अन्य कोई खास योगदान नहीं दे पाया। इसी वजह से DC ने जैसे-तैसे 142/8 का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम ने फिन एलेन के नाबाद 100 रनों की बदौलत 14.2 ओवर में ही 147/2 का स्कोर बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

DC vs KKR मैच में बड़ी जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 Points Table में जबरदस्त फायदा हुआ है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की हालत और खराब हो गई है। उसके लिए आगे की राह मुश्किल होती जा रही है।

कोलकाता ने DC vs KKR मैच जीतकर IPL 2026 Points Table में लगाई एक स्थान की छलांग

इस सीजन शुरुआत के छह में से पांच मैच हारने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत पलट गई है। इस टीम ने एक के बाद एक चार मुकाबले जीत लिए हैं। DC vs KKR मैच में जीत से IPL 2026 Points Table में भी कोलकाता को फायदा हुआ है और अब टीम एक स्थान की छलांग लगाकर सातवीं पोजीशन पर आ गई है। केकेआर के खाते में 10 मैचों में 9 अंक हो गए हैं और उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता खुला हुआ है।

IPL 2026 Points Table में आठवें स्थान पर खिसकी दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के लिए घरेलू मैदान अनलकी साबित हो रहा है। टीम ने यहां पर शुरुआत तो जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद से पांच मुकाबले लगातार गंवा चुकी है। पांचवीं हार पर दिल्ली को एक स्थान का झटका लगा है और IPL 2026 Points Table में टीम अब आठवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली ने 11 मैच खेल लिए हैं लेकिन उसके खाते में सिर्फ 4 ही अंक हैं। इसी वजह से उसके लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल होती जा रही है।

DC vs KKR मैच से IPL 2026 Points Table में अन्य कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी वजह से बाकी टीमों का हाल आप नीचे अंक तालिका में देख सकते हैं।

IPL 2026 के 51वें मैच के बाद अंक तालिका

स्थानटीम का नाममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1सनराइजर्स हैदराबाद1174014+0.737
2पंजाब किंग्स1063113+0.571
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1064012+1.234
4राजस्थान रॉयल्स1064012+0.510
5गुजरात टाइटंस1064012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स1055010+0.151
7कोलकाता नाइट राइडर्स104519-0.169
8दिल्ली कैपिटल्स114708-1.154
9मुंबई इंडियंस103706-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स103706-0.934

FAQs

IPL 2026 Points Table में DC vs KKR मैच के बाद कोलकाता और दिल्ली की पोजीशन क्या है?

सातवीं और आठवीं

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi