Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
DC vs PBKS Playing 11: कौन खेलेगा, किसका कटेगा पत्ता? जानें दोनों टीमों की पूरी प्लेइंग XI

DC vs PBKS Playing 11: कौन खेलेगा, किसका कटेगा पत्ता? जानें दोनों टीमों की पूरी प्लेइंग XI

Sportzwiki 1 month ago

DC vs PBKS Playing 11:आईपीएल 2026 के मैच नंबर 35 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम एक दूसरे के भिड़ने जा रही हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच 25 अप्रैल, दोपहर 3:30 से खेला जाएगा।

यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है और इस मैदान पर दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। तो आइए एक बार इस मैच की प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

एक-दूसरे के खिलाड़ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी DC और PBKS

 The live match between Delhi Capitals and Punjab Kings can be watched on Jio Hotstar and Star Sports.

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 35 में DC और PBKS की टक्कर होगी। कल (25 अप्रैल) दोपहर 3:30 दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से अरुण जेटली स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने सामने होंगी। जो भी टीम ये मैच जीतेगा वो प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढाए।

इस समय पंजाब किंग्स अपने 6 में से 5 मैच जीत और एक मैच बारिश के वजह से गंवाकर 11 अंक के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीन मैच जीत और तीन मैच हार कर 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

DC vs PBKS मैच से पहले यह जान लीजिए कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स दोनों के हेड टू हेड आंकड़े काफी दमदार हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच हुए हैं। इस दौरान 17 में दिल्ली और 17 में ही पंजाब ने जीत दर्ज की है। इस बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। लास्ट ईयर दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच हुए थे। इस दौरान एक दिल्ली ने जीता था और एक बेनतीजा रहा था।

DC vs PBKS मैच में खेलते दिख सकते हैं ये खिलाड़ी

DC vs PBKS मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के दौरान मुकेश कुमार को बैठाकर आशुतोष शर्मा को मौका दिया जा सकता है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल नजर आ सकते हैं। ये टीम गेंदबाजी के दौरान नेहल वढेरा को बैठाकर उनकी जगह विजय कुमार वैशाख को खिला सकती है।

DC vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी।

पंजाब किंग्स की संभावित 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

FAQs

DC vs PBKS मैच कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

DC vs PBKS मैच कब शुरू होगा?

25 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi