Asian Games 2026: जापान के ऐची-नागोया में होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान काफी पहले ही हो चुका था और अब इसमें क्रिकेट मैचों की तारीखों के डेट भी सामने आने के साथ ही साथ उन सभी टीमों का पता चल चुका है, जो इसमें खेलते दिखाई देने वाली हैं।
तो आइए उन सभी टीमों पर एक नजर डाल लेते हैं।
जापान के ऐची-नागोया में होने जा रहा है Asian Games 2026
The 2026 Asian Games are set to take place in Aichi-Nagoya, Japan.मालूम हो कि एशियन गेम्स 2026 एशियन गेम्स का 20वां संस्करण होने जा रहा है और इसका आयोजन ऐची-नागोया, जापान में होने वाला है। लास्ट टाइम के एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांग्जो में कोरोना महामारी के कारण 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 के बीच हुआ था।
इस बार का टूर्नामेंट शनिवार, 19 सितंबर, 2026 से शुरू होकर रविवार, 4 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाला है और इस बीच कुल 38 खेल खेले जाएंगे। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मैचों की 17 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेंगे। 17 सितंबर से 22 सितंबर तक महिलाओं के मुकाबले होंगे। जबकि 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पुरुषों के मैच होंगे।
ज्ञात हो कि सभी मैच टी20 (T20I) फॉर्मेट में खेले जाएंगे और इस दौरान 10 पुरुष टीमें और 8 महिला टीमें हिस्सा लेते नजर आएंगी। पुरुष टीमों के अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। लेकिन 8 महिला टीमों के नाम फिक्स हो चुके हैं।
ये 8 टीमें ले रही हिस्सा
बताते चलें कि एशियन गेम्स 2026 में जो 8 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं वो भारत, पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन, मलेशिया और थाईलैंड है। मालूम हो कि जापान ने होस्ट नेशन होने के चलते सीधे इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया। जबकि ICC फुल मेंबर नेशन होने के कारण बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपनी जगह बनाई। लेकिन चीन, मलेशिया और थाईलैंड को 2026 एशियाई खेल क्वालिफ़ायर के जरिए जगह बनानी पड़ी है और अब देखना होगा कि ये आगे कैसा प्रदर्शन करेंगी।
डिफेंडिंग चैंपियन है टीम इंडिया
बता दें कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2022 एशियन गेम्स में फाइनल मुकाबले में श्रीलंका विमेन टीम को 19 रनों के मार्जिन से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था और वो कोशिश करेगी कि इस बार फिर गोल्ड मेडल जीते। ज्ञात हो कि इस दौरान श्रीलंका ने सिल्वर मेडल और बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
FAQs
Asian Games 2026 का आयोजन कहां होने वाला है?
जापान में

