Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs CSK मुकाबले में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन? धोनी एक बार फिर बाहर, इन 22 खिलाड़ियों को मौका

GT vs CSK मुकाबले में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन? धोनी एक बार फिर बाहर, इन 22 खिलाड़ियों को मौका

Sportzwiki 3 days ago

GT vs CSK: आईपीएल 2026 में 66वां मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी टक्कर है। पिछली बार इनके बीच चेन्नई में मैच हुआ था, जिसमें गुजरात ने बाजी मारी थी।

प्लेऑफ के लिहाज से गुजरात टाइटंस का क्वालिफिकेशन दांव पर नहीं है, क्योंकि उसने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को अगर अपनी उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उन्हें जीत दर्ज करनी ही होगी।

गुजरात की नजर टॉप 2 पर, GT vs CSK मैच में जीत से राह हो सकती है आसान

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस सीजन टीम ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन फिर परफॉरमेंस में निरंतरता दिखाई। GT के 13 मैचों में 16 अंक हैं और उसकी नजर लीग स्टेज का समापन टॉप-2 में रहकर करने की होगी, क्योंकि जो टीमें पहले दो स्थान पर रहती हैं, उनके पास क्वालीफायर 1 में हार के बावजूद फाइनल में जगह बनाने का चांस रहता है। ऐसे में अगर गुजरात ने GT vs CSK मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की तो उसका काम आसान हो सकता है।

GT vs CSK मैच के नतीजे से तय होगा चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार से बड़ा झटका लगा। अब उसे प्लेऑफ की रेस में जीवित रहने के लिए अब हर हाल में GT vs CSK मैच जीतना होगा, साथ ही कुछ अन्य टीमों के हारने की भी दुआ करनी होगी। अगर गुजरात को चेन्नई HRAEGI तो उसके 14 अंक हो जाएगंगे और फिर समीकरण उसके पक्ष में गए तो आगे जाने का रास्ता बन सकता है। हालांकि, सबसे जरूरी गुजरात के खिलाफ जीत है।

GT vs CSK मैच के लिए गुजरात की टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की हो सकती है वापसी

गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मुकाबले में तेज गेंदबाज अरशद खान कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए थे और एक ओवर में बिना कोई विकेट लिए 23 रन खर्च कर दिए थे। ऐसे में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को वापस लाया जा सकता है। शुरूआती मैचों में प्रसिद्ध ही खेल रहे थे लेकिन फिर उन्हें बाहर कर दिया गया था। उन्होंने 12 मई को SRH के खिलाफ खेला था लेकिन फिर दोबारा ड्रॉप कर दिए गए थे। अब उनकी वापसी हो सकती है।

GT vs CSK मैच में नहीं नजर आएंगे धोनी, डियान फोरेस्टर को मिल सकता है मौका

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी एमएस धोनी उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह टीम के साथ अहमदाबाद नहीं आए हैं। अगर पिछले मुकाबले को देखें तो प्रशांत वीर की जगह खतरे में है। उनका मुख्य काम बल्लेबाजी का है, जिसमें उन्होंने निराश ही किया है। इसी वजह से लोअर ऑर्डर में बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर डियान फोरेस्टर को खिलाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो स्पेंसन जॉनसन की जगह गुरजपनीत सिंह की एंट्री हो सकती है, क्योंकि अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही खिलाए जा सकते हैं।

GT vs CSK मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, डियान फोरेस्टर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

FAQs

GT vs CSK मुकाबला कब होना है?

21 मई

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi