Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को हार से लगा तगड़ा झटका, गुजरात जीत के बावजूद टॉप-4 से बाहर

GT vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को हार से लगा तगड़ा झटका, गुजरात जीत के बावजूद टॉप-4 से बाहर

Sportzwiki 2 weeks ago

IPL 2026 Points Table After GT vs RCB Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ। इस सीजन दोनों टीमों की पहले भी टक्कर हो चुकी थी और उसमें गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार शुभमन गिल की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर बदला पूरा किया और आरसीबी को 4 विकेट से हराया।

मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पूरी तरह से दबदबा स्थापित किया और दमदार बल्लेबाजी लाइन-अप वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऑल आउट कर दिया। इसके बाद, बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और राहुल तेवतिया के योगदान से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के कारण IPL 2026 Points Table में RCB को नुकसान हुआ है और उसका NRR कम हो गया है। वहीं, जीत के बावजूद GT को कुछ खास फायदा नहीं मिला है, क्योंकि न तो NRR प्लस में हुआ और न ही पोजीशन बदली।

GT के खिलाफ हार से IPL 2026 Points Table में RCB का NRR हुआ कम

मौजूदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितने भी मैच जीते हैं, वे काफी अच्छे मार्जिन से जीते हैं। इसी वजह से अन्य टीमों की तुलना में उसका NRR सबसे अच्छा है। हालांकि, गुजरात के खिलाफ हार के बाद इसमें गिरावट आई है लेकिन IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु की टीम ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। रजत पाटीदार की टीम के खाते में अब 9 मैच के बाद 12 अंक हैं। इस मैच से पहले उसका NRR +1.919 था, जो अब +1.420 हो गया है।

RCB के खिलाफ बड़ी जीत के बावजूद IPL 2026 Points Table में GT को नहीं मिला खास फायदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीम को हराना आसान काम नहीं लेकिन गुजरात टाइटंस ने आसानी से कर दिखाया। हालांकि, इस जीत के बावजूद IPL 2026 Points Table में गुजरात को खास फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि वह अभी भी पहले की तरह पांचवें स्थान पर है। वहीं, उसका NRR भी पॉजिटिव नहीं हुआ है। GT के खाते में 9 मैचों में 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.192 है।

GT vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट

स्थानटीम का नाममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स860113+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु963012+1.420
3सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
4राजस्थान रॉयल्स963012+0.617
5गुजरात टाइटंस954010-0.192
6चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स83506-1.060
8कोलकाता नाइट राइडर्स82615-0.751
9मुंबई इंडियंस82604-0.784
10लखनऊ सुपर जायंट्स82604-1.106

ऐसा रहा GT vs RCB मैच का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम अपने सभी विकेट गंवाकर 155 रन ही बना पाई। इस दौरान सबसे ज्यादा 40 रन देवदत्त पडीक्कल के बल्ले से आए। वहीं, विराट कोहली ने 28 रनों का योगदान दिया। GT के लिए राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और टीम ने 16वें 158/6 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली। गुजरात की पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए, जिन्होंने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने भी 39 रनों की पारी खेली। आखिरी में राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में 27 रन नाबाद बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। RCB की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।

FAQs

GT vs RCB मैच में हार के कारण IPL 2026 Points Table में बेंगलुरु को किस मामले में नुकसान हुआ है?

NRR

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi