Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'हर फोटो पर लिखता Hot-Beautiful', TMKOC ऐक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप

'हर फोटो पर लिखता Hot-Beautiful', TMKOC ऐक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर पर लगाए गंभीर आरोप

Sportzwiki 2 weeks ago

Rajasthan Royals:रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उसे गुजरात टाइटंस के सामने हार का सामना करना पड़ा और वो खिताब जीतने की रेस से बाहर हो गई।

लेकिन इस फ्रेंचाइजी के कुछ खिलाड़ियों ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया और टीम का नाम और रोशन किया। लेकिन इसी टीम के खिलाड़ी ने इस टीम का नाम बदनाम कर दिया है। क्योंकि हाल ही में तारक मेहता के उल्टा चश्मा में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस नेहल वडोलीया ने बताया कि RR का एक खिलाड़ी उनको मैसेज किया करता था।

Nehal Vadoliya ने किए हैरान कर देने वाले दावे

 Nehal Vadoliya makes startling claims.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक अभिनय कर चुकी अभिनेत्री नेहा वडोलीया एक बार फिर अपनी बातों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ समय पहले वो गुजराती अभिनेता करण जोशी पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैजेस भेजने का आरोप लगाने के बाद अब सुर्खियों में आई थी और अब वो राजस्थान रॉयल्स के एक क्रिकेटर को लेकर लाइम लाइट बटोर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेहा वडोलीया ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के एक तलाकशुदा क्रिकेटर ने उन्हें मैसेज करके 'हॉट', 'सुंदर' और 'प्यारी' कहा।

सुनो इंडिया पॉडकास्ट में नेहल ने दिए अजीबोगरीब बयान

सुनो इंडिया पॉडकास्ट में जब नेहल वडोलीया से पूछा गया कि क्या किसी क्रिकेटर ने कभी उन्हें मैसेज किया है। तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, 'नाम ले लूं?' और आगे जोड़ा, 'इतना जाना-माना नहीं है, राजस्थान रॉयल्स का है। तलाक हो चुका है।'

नेहल से जब इसके बारे में आगे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि क्रिकेटर ज्यादातर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब देता था और वो अक्सर उन्हें 'हॉट,' 'सुंदर,' और 'प्यारी' कहकर मैसेज भेजता था।

नहीं है क्रिकेटर में कोई दिलचस्पी

नेहल ने बताया कि उन्हें क्रिकेटर में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इस वजह से वो उसे मैसेज नहीं कर रहीं। नेहल ने कहा, 'अगर मैं अभी मैसेज करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा। मुझे बात ही नहीं करनी।

वैसे तो नेहल ने किसी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया। लेकिन फैंस का सारा शक युजवेंद्र चहल की ओर जा रहा है। चूंकि चहल पर कुछ समय पहले एक और एक्ट्रेस ने ऐसे ही मैसेज करने का आरोप लगाया था।

FAQs

नेहल वडोलीया का राजस्थान रॉयल्स से क्या कनेक्शन है?

कुछ भी नहीं

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi