Yuvraj Singh:क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे युवराज सिंह की सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। हालांकि उनके चर्चा में आने का कारण उनकी क्रिकेटिंग स्किल्स या कुछ ऐसी वैसी बात नहीं बल्कि एक कमेंट कॉमेंट है, जोकि उन्होंने आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के तीन खिलाड़ियों को लेकर किया है।
उन्होंने इन सभी को चप्पल से मारने की बात कही।
इन 3 खिलाड़ियों पर भड़के Yuvraj Singh
Yuvraj Singh Lashes Out at These 3 IPL Playersपूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जिन तीन खिलाड़ियों पर भड़के हैं वो पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के प्रियांश आर्य, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार हैं। अर्शदीप और हरप्रीत आईपीएल 2026 में लगातार कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे।
सबसे ज्यादा अर्शदीप सिंह कंट्रोवर्सी में शामिल हुए। तिलक वर्मा के खिलाफ रेसिस्ट कमेंट करना और फिर प्रियांश आर्या को उनकी दातों की वजह से मजाक बनाना। इन सब चीजों को देखते हुए सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को काफी ज्यादा बैकलेस का सामना करना पड़ा।
इसी कड़ी में हरप्रीत बरार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्या संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने प्रियांश को स्लोगर और अर्शदीप सिंह को ब्लॉगर बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और जब यह पोस्ट वायरल हुई तो इस पर युवराज सिंह का भी कमेंट आया। युवराज ने लिखा हुआ, 'अब तुम सबको जूते से मारने का समय आ गया है।' इस पर फैंस ने तरग-तरह के कमेंट किए और देखते ही देखते यह कमेंट भी वायरल हो गया।
ऐसा रहा सभी का प्रदर्शन
पंजाब किंग्स की टीम शुरुआती 7 में से 6 मैचों में दमदार जीत दर्ज करने के बाद अपने अगले मैचों में लगातार हार का स्वाद चखने के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने काफी निराश करने वाला प्रदर्शन किया।
प्रियांश ने आईपीएल 2026 के 13 मैचों में 211 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में 38.64 के औसत और 10.20 की इकॉनमी से रन देकर सिर्फ 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 541 रन दिए। जबकि हरप्रीत बराड़ को सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने सिर्फ 2 विकेट लिए।
FAQs
Yuvraj Singh की उम्र क्या है?
44 साल

