Dailyhunt
IND vs SA Toss: भारत को गच्चा देने की तैयारी में साउथ अफ्रीका, टॉस जीतकर लिया वही फैसला जिससे डर रहा था भारत

IND vs SA Toss: भारत को गच्चा देने की तैयारी में साउथ अफ्रीका, टॉस जीतकर लिया वही फैसला जिससे डर रहा था भारत

Sportzwiki 2 months ago

IND vs SA Toss: भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा सुपर 8 मैच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हो रहा है और इस मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर ऐसा फैसला लिया है, जो भारतीय कप्तान नहीं चाह रहे थे।

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

 South Africa opt to bat

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टॉस उछाला गया तो वो गिरा साउथ अफ्रीका कप्तान एडेन मार्करम के पक्ष में और मार्करम ने बिना किसी देरी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को चेस के लिए आमंत्रित किया। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ऐसा नहीं चाह रहे थे।

पहले बैटिंग करना चाह रहे थे सूर्या

इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, ताकि वो साउथ अफ्रीका के सामने एक बड़ा टारगेट रख सकें और इंडिया अंत में मैच जीत सके। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय किया। ऐसे में अब देखना होगा कि कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी। मालूम हो कि दोनों ही टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी काफी दमदार है।

कुछ ऐसे हैं दोनों के हेड टू हेड आंकड़े

मालूम हो कि भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टी20 में अब तक कुल 35 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इस दौरान इंडिया ने 21 जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 बार जीत दर्ज की है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इसमें दोनों टीमों के बीच कुल सात मैच हुए हैं, जिसमें से पांच में भारत और दो में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ यह दो जीत साल 2024 और 2009 के दौरान दर्ज की थी। इसके अलावा हर बार इंडिया ने बाजी मारी है। इंडिया ने इस टीम को बीते टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर खिताब जीता था और इतिहास रचा था।

IND vs SA मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

FAQs

IND vs SA मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi