Dailyhunt
IPL 2026 Points Table: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, जानें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

Sportzwiki 3 days ago

IPL 2026 Points Table:IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा की शानदार 42 गेंदों में 71 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। इसके बाद निकोलस पूरन ने शानदार फिनिशिंग करते हुए लखनऊ को 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस हार के बाद CSK के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की जंग और भी दिलचस्प हो गई है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का ताज़ा हाल।

RCB और गुजरात टॉप पर कायम, SRH-PBKS ने भी प्लेऑफ की रेस में बनाई मजबूत पकड़

IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंकों पर पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रन रेट +1.053 है।

गुजरात टाइटंस ने भी 12 मुकाबलों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं, लेकिन +0.551 नेट रन रेट के कारण टीम दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंकों पर तीसरे नंबर पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट +0.331 है।

वहीं पंजाब किंग्स 12 मुकाबलों में 6 जीत, 5 हार और एक मैच बेनतीजा रहने के कारण 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। टीम का नेट रन रेट +0.355 है और वह प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

राजस्थान की उम्मीदें कायम, CSK पर बढ़ा दबाव; DC और KKR की राह मुश्किल

राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंकों पर पांचवें स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +0.082 है और वह अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार से प्लेऑफ की रेस में बड़ा झटका लगा है। टीम 12 मुकाबलों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंकों पर छठे स्थान पर पहुंच गई है। CSK का नेट रन रेट +0.027 है, जिसके चलते अब टीम पर बाकी सभी मुकाबलों को जीतने का दबाव बढ़ गया है।

दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंकों पर सातवें स्थान पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट -0.993 है और अब उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग नामुमकिन नजर आ रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मुकाबलों में 4 जीत, 6 हार और एक मैच बेनतीजा रहने के कारण 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -0.198 है और अब KKR के प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 8 अंकों पर नौवें स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट -0.504 है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 मुकाबलों में 4 जीत और 8 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं। टीम का नेट रन रेट -0.701 है और वह दसवें स्थान पर है।

IPL 2026 Points Table: LSG vs CSK मैच के बाद अपडेटेड पॉइंट्स टेबल इस प्रकार हैं :

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1284016+1.053
2गुजरात टाइटंस1284016+0.551
3सनराइजर्स हैदराबाद1275014+0.331
4पंजाब किंग्स1265113+0.355
5राजस्थान रॉयल्स1165012+0.082
6चेन्नई सुपर किंग्स1266012+0.027
7दिल्ली कैपिटल्स1257010-0.993
8कोलकाता नाइट राइडर्स114619-0.198
9मुंबई इंडियंस (E)124808-0.504
10लखनऊ सुपर जायंट्स (E)124808-0.701

ये भी पढ़े :LSG vs CSK: मिचेल मार्श की तूफानी पारी और निकोलस पूरन के फिनिशिंग शो से लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

FAQS

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कौन हैं ?

RCB

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi