Dailyhunt
IPL 2026 Points Table: MI vs KKR मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, हार्दिक की टीम को हुआ जबरदस्त फायदा; बाल-बाल बची RCB

IPL 2026 Points Table: MI vs KKR मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, हार्दिक की टीम को हुआ जबरदस्त फायदा; बाल-बाल बची RCB

Sportzwiki 1 month ago

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो चुका है और हर एक मैच के बाद अंक तालिका का हाल भी बदल रहा है। सीजन के दूसरे मैच में रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हुई।

इस मैच में रनों की जमकर बारिश हुई लेकिन आखिरी में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने आसानी से जीत दर्ज की।

221 के बड़े लक्ष्य के बावजूद मुंबई इंडियंस को रन चेज में कोई खास परेशानी नहीं हुई और उसने पांच गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस बड़ी जीत से IPL 2026 Points Table में मुंबई की टीम ने अपना खाता खोल लिया है लेकिन आखिरी में कुछ विकेट गंवाने से पांच बार की चैंपियन टीम RCB को अंक तालिका में पीछे छोड़ने से चूक गई।

IPL 2026 Points Table अपडेट से पहले जानिए MI vs KKR मैच का पूरा हाल

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के दूसरे मुकाबले मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। केकेआर की तरफ से जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और 20 ओवर में टीम ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए, जिन्होंने 67 रनों की पारी खेली। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार पारी खेली और 51 रनों का योगदान दिया। फिन एलन के बल्ले से 37 रन आए, जबकि रिंकू सिंह 33 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्हें तीन विकेट मिले।

बड़े लक्ष्य को देखते हुए लग रहा था कि मुंबई इंडियंस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन पावरप्ले में ही साफ हो गया कि यह मुकाबला घरेलू टीम के पक्ष में जा रहा है और बाद में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 224/4 का स्कोर बनाकर 14 साल से सीजन के अपने पहले मैच में हारने के सिलसिले को तोड़ा। रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन की ओपनिंग जोड़ी ने शुरूआती छह ओवरों में 80 रन जोड़े और फिर 148 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की स्थिति मजबूत कर दी।

रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं, रिकेलटन के बल्ले से 41 गेंदों में 81 रनों की पारी आई। सूर्यकुमार यादव ने 16 और तिलक वर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, नमन धीर ने भी 5 रनों की नाबाद पारी खेली और चौके के साथ गेम खत्म किया। केकेआर की तरफ से तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर आने का मौका गंवाया

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन की जोड़ी जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थी, लग रहा था कि 16-17 ओवर में ही मैच खत्म हो जाएगा। अगर ऐसा तो फिर मुंबई इंडियंस को 2 अंक के साथ नेट रन रेट में भी जबरदस्त फायदा होता और उसके पास IPL 2026 Points Table में पहले स्थान पर आने का मौका होता लेकिन हार्दिक पांड्या की टीम चूक गई।

KKR के खिलाफ MI ने अंतिम ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस कारण उसे 2 अंक तो मिले लेकिन नेट रन रेट +0.687 का ही हुआ। इसी वजह से IPL 2026 Points Table के टॉप में मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कुछ नुकसान नहीं हुआ और वह पहले स्थान पर कायम है। RCB के भी 2 पॉइंट हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +2.907 का है।

अपने पहले मैच में हार के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स नौवें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट -0.687 का है। अंतिम स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है, जिसके खाते में एक भी अंक नहीं हैं और नेट रन रेट -2.907 का है।

MI vs KKR मैच के IPL 2026 Points Table का ताजा हाल

FAQs

KKR के खिलाफ जीत के बाद, MI की टीम IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर मौजूद है?

दूसरे

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi