IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत देखने को मिली। इस दौरान PBKS ने एक तरफ़ा तरीके से मैच जीत कर अंक तालिका में टॉप पर कब्जा जमा लिया।
जबकि चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी हार के चलते प्वाइंट्स टेबल के बॉटम पर बैठी पड़ी है और अब वो टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है। तो आइए इस मैच और इस आईपीएल सीजन की अपडेटेड अंक तालिका पर एक नजर डाल लेते हैं।
पंजाब किंग्स ने एकतरफा तरीके से जीत लिया मैच
Here is how the CSK vs PBKS match unfolded.चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए CSK ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इस दौरान आयुष म्हात्रे ने 73, सरफराज खान ने 32, शिवम दुबे ने 45 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन बनाए। विरोधी टीम की ओर से विजय कुमार वैशाख दो जबकि जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।
210 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस बीच प्रियांश आर्या ने 39, प्रभसिमरन सिंह ने 43, कॉपर कॉलोनी ने 36 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 50 रन की पारी खेली। CSK की ओर से मेट हेनरी और अंशुल कंबोज दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए।
पंजाब किंग्स ने किया IPL 2026 Points Table टॉप, CSK आई लास्ट
आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स ने अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था और उसे तीन विकटों से जीत लिया था और आज का मैच भी इसने 5 विकेट से जीत लिया। लगातार दो जीत के साथ यह टीम चार अंक पर पहुंच गई है और अंक तालिका में टॉप पर कब्जा जमाए बैठी है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआती दोनों मैच हार कर अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है। इसका नेट रन रेट भी - 2.562 है, जो कि KKR से भी खराब है।
IPL 2026 Points Table में टॉप पर हैं ये टीमें
IPL 2026 Points Table Credit Cricbuzzआईपीएल 2026 के मौजूदा प्वाइंट टेबल में पंजाब किंग्स चार अंक के साथ पहले नंबर पर है। जबकि राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे पायदान पर है। GT, LSG और KKR 0 अंक के साथ इस समय सातवें, आठवें और नवे स्थान पर है। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में यह टीमें कैसा प्रदर्शन करेंगी और कमबैक कर पाएंगे या फिर नहीं।
FAQs
IPL 2026 Points Table में इस समय कौनसी टीम टॉप पर है?
पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 के मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

