IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन 25 अप्रैल को भी दो मुकाबले देखने को मिले और दोनों ही मुकाबले काफी दमदार रहे।
बीते दिन PBKS vs DC और RR vs SRH की टक्कर हुई। इस दौरान PBKS और SRH ने जीत दर्ज की और इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल भी काफी बदल गई। तो आइए एक बार जान लेते हैं कि कौन सी टीम अंक तालिका में टॉप पर है और कौन सी टीम बॉटम पर है।
SRH और PBKS ने दर्ज की जीत
शनिवार, डबल हेडर के मैच नंबर वन में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में एसआरएच ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को पहले से मजबूत बनाया।
इस जीत के साथ PBKS में इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज कर ली और उसके कुल 13 अंक हो गए हैं। वहीं SRH की जीत उसकी 5वीं जीत रही। इसके साथ ही इसने अपने 10 अंक भी कंप्लीट कर लिए।
लगातार मैचों जीत दर्ज करते चले आ रही पंजाब किंग्स इस समय पहले पायदान पर पहुंच गई है। जबकि एसआरएच 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है। आरआर अभी चौथे और डीसी छठे नंबर पर खिसक चुकी है।
कुछ ऐसी है आईपीएल 2026 की अंक तालिका
Here is the IPL 2026 points table credit Cricbuzzआईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में इस समय 13 अंक के साथ पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 10 अंक के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी 6 अंक के साथ पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स छठे और गुजरात टाइटंस सातवें नंबर पर है। MI और LSG के चार-चार अंक हैं और यह दोनों आठवें और नवें नंबर पर है। KKR सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है और तीन अंक के साथ वो इस वक्त दसवें नंबर पर है।
ये टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई
इस समय जो टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार दिख रही है उसमें सबसे पहला नाम तो पंजाब किंग्स का है। वहीं उसके अलावा आरसीबी, एसआरएच और आरआर के भी प्लेऑफ में जगह बनाने के आसार दिख रहे हैं। जबकि जो टीम सबसे पहले रेस से बाहर होगी, उसमें KKR और LSG का नाम टॉप पर दिखाई दे रहा है।
FAQs
IPL 2026 Points Table में कौन टॉप पर है?
पंजाब किंग्स

