Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इस वजह से राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए Jasprit Bumrah, जानें क्यों नहीं खेला लीग का अंतिम मैच

इस वजह से राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए Jasprit Bumrah, जानें क्यों नहीं खेला लीग का अंतिम मैच

Sportzwiki 3 weeks ago

Why is Jasprit Bumrah not playing MI vs RR match: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अंतिम चरण पर है और लीग स्टेज की समाप्ति आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से हो जाएगी।

24 मई को दो मुकाबले होने हैं और दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की अहमियत राजस्थान की टीम के लिए काफी ज्यादा है, क्योंकि अगर उसे जीत मिली तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, राजस्थान की हार से पंजाब किंग्स और कोलकाता की टीम के पास आगे जाने का मौका रहेगा।

हालांकि, घरेलू टीम मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबले की अहमियत प्लेऑफ के लिहाज से बिलकुल भी नहीं है, क्योंकि वे पहले ही टॉप-4 की रेस से बाहर हो चुके हैं। इसके बावजूद उसकी नजर सीजन का अंत जीत के साथ करने पर होगी। ऐसे में मुंबई से अपनी बेस्ट प्लेइंग XI उतारने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को ही नहीं खिलाया गया है। उनका नाम न तो अंतिम ग्यारह में है और न ही इम्पैक्ट प्लेयर्स में।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने रखा बाहर

अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस का प्रयास हर हाल में जीत दर्ज करने का होगा लेकिन उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को ही नहीं खिलाया है। इस सीजन बुमराह का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन उनके जैसे गेंदबाज को बाहर करना एक बड़ा और हैरानी भरा फैसला कहा जा सकता है। दिग्गज तेज गेंदबाज को हाल ही में जब हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव मौजूद नहीं थे तो कप्तानी का भी मौका मिला था लेकिन अब उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं दिया गया है।

काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से क्यों बाहर हुए हैं तो उसकी वजह कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताई।

इस वजह से MI vs RR मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को नहीं दिया गया मौका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे MI vs RR मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को खराब प्रदर्शन या चोटिल होने की वजह से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। इसकी पुष्टि खुद कप्तान हार्दिक पांड्या ने की। हार्दिक ने कहा कि जस्सी आराम कर रहे हैं और उनकी जगह दीपक चाहर खेल रहे हैं।

हालांकि, दीपक चाहर पिछले मैच में भी प्लेइंग XI का हिस्सा थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह दीपक चाहर नहीं, बल्कि शार्दुल ठाकुर आए हैं। देखना होगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी में मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का बेहद साधारण प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2016 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह से आईपीएल के 19वें सीजन में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लेकिन उन्होंने पूरी तरह निराश किया। बुमराह ने सीजन में 13 मैच खेले और 102.50 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 4 विकेट लिए। उनके जैसे गेंदबाज के लिए ये आंकड़े काफी शर्मनाक हैं।

FAQs

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को क्यों बाहर किया?

आराम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi