Akash Singh : आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अहम मुक़ाबला खेला जा रहा हैं। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश महाराज सिंह (Akash Singh) ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीज़न के अपने पहले मैच में नई गेंद से कहर बरपाते हुए CSK के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल जैसे बड़े बल्लेबाज़ों को आउट कर मैच का रुख LSG की तरफ मोड़ दिया। लेकिन सिर्फ उनकी गेंदबाज़ी ही नहीं, बल्कि विकेट लेने के बाद जेब से निकाली गई उनकी 'Akki on Fire' पर्ची भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। अब सभी के मन में यही सवाल है कि आखिर लखनऊ सुपर जायंट्स का यह युवा खिलाड़ी कौन है? आइए जानते हैं।
पावरप्ले में CSK की बल्लेबाज़ी की तोड़ी कमर
आकाश सिंह (Akash Singh) ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी की। चौथे ओवर में उन्होंने CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को मिड-ऑन पर कैच करवाकर अपना पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया।
यहीं नहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज़ उर्विल पटेल को आउट कर उन्होंने अपनी तीसरी विकेट झटकी। आकाश ने चेन्नई सुपर किंग्स के पहले सात ओवरों के अंदर तीन बड़े विकेट झटक कर विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और लगातार चार ओवर की गेंदबाजी करवाई। इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए आकाश ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर 3 विकेट झटके।
'Akki on Fire' की चिट का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस मैच सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय आकाश सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन रहा। हर विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी जेब से हाथ से लिखा एक छोटा नोट निकाला, जिस पर लिखा था:
'Akki on Fire - आकाश जानते हैं कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।'
कैमरों की तरफ दिखाई गई इस पर्ची को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे और कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस जोशीले अंदाज़ ने न सिर्फ फैंस का मनोरंजन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि आकाश बड़े मंच पर खुद को साबित करने के लिए कितने आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
राजस्थान से IPL तक, संघर्ष और मेहनत की कहानी
आकाश सिंह का जन्म 26 अप्रैल 2002 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ और उनके पिता महाराज सिंह ने बचपन से ही उनके क्रिकेट करियर को पूरा समर्थन दिया।
आकाश ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शार्दुल विहार क्रिकेट एकेडमी से की और बाद में जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी में अपने खेल को और निखारा। उनके बचपन के कोच विवेक यादव की देखरेख में उन्होंने अपनी स्विंग और हाई-आर्म गेंदबाज़ी पर खास मेहनत की। आज भारतीय घरेलू क्रिकेट के उभरते हुए तेज़ गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं।
उनकी पहचान तब बनी जब उन्होंने जयपुर के एक लोकल T20 मैच में सभी 10 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। इसी प्रदर्शन के बाद राजस्थान क्रिकेट के स्काउट्स की नजर उन पर पड़ी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप से मिली पहचान
आकाश सिंह (Akash Singh) 2020 ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की रनर-अप टीम का अहम हिस्सा थे। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी तेज़ और सटीक गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया।
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद अहम रहा था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 विकेट हासिल किए और शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। इससे पहले वह अंडर-19 एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
अब IPL 2026 में CSK जैसी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर आकाश सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं।
FAQS
आईपीएल में आकाश सिंह किस टीम का हिस्सा हैं ?
LSG

