Dailyhunt
खत्म हुआ ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट करियर, संन्यास तय, CA ने लिया बड़ा फैसला

खत्म हुआ ग्लेन मैक्सवेल का क्रिकेट करियर, संन्यास तय, CA ने लिया बड़ा फैसला

Sportzwiki 2 weeks ago

Glenn Maxwell:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक ग्लेन मैक्सवेल अब शायद हमें आगे कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे और बहुत जल्द संन्यास का ऐलान कर देंगे।

क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने काफी बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले की वजह से ग्लेन मैक्सवेल का आगे खेलते नजर आ पाना मुश्किल लग रहा है।

खत्म हुआ Glenn Maxwell का इंटरनेशनल करियर

 Glenn Maxwell's International Career Comes to an End

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते नजर नहीं आए हैं और अब वह आगे टी20 क्रिकेट में भी शायद हमें खेलते दिखाई नहीं दे सकेंगे, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने काफी बड़ा फैसला किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में ग्लेन मैक्सवेल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है, जिससे पता चलता है कि शायद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनसे मूव ऑन कर चुकी है। यानी अब आगे उन्हें मौका नहीं देगी।

लंबे समय तक खेलने की बना रहे थे प्लानिंग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और वह केवल टी20 क्रिकेट पर फोकस करना चाहत रहे थे। लेकिन अब शायद हो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी नजर नहीं आ सकेंगे।

37 साल के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। मगर 2017 के बाद से उन्हें खेलने का चांस भी नहीं मिला है और वो इस फॉर्मेट से कबका भुला दिए गए हैं।

इन-इन खिलाड़ियों को दिया है मौका

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 में पैट कमिंस के साथ ही साथ ज़ेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, बो वेबस्टर और एडम ज़म्पा को शामिल किया गया है।

कुछ ऐसे हैं Glenn Maxwell के आंकड़े

37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से अब तक उन्होंने इस टीम के लिए 286 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसकी 268 पारियों में उनके बल्ले से 7226 रन आए हैं। इस दौरान उन्होंने 201 के बेस्ट स्कोर के साथ 10 शतक और 35 अर्धशतक जड़ा है। मैक्सी ने 31.28 के औसत जबकि 129.15 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उन्होंने टेस्ट में 339, वनडे में 3990 और टी20 में 2897 रन बनाए हैं।

FAQs

ग्लेन मैक्सवेल की उम्र क्या है?

37 साल

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

7226 रन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi