Dailyhunt
लास्ट ओवर थ्रिलर, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals मैच ने बढ़ाई दिलों की धड़कन, तुषार-बिश्नोई-आर्चर के जाल में फंसी GT

लास्ट ओवर थ्रिलर, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals मैच ने बढ़ाई दिलों की धड़कन, तुषार-बिश्नोई-आर्चर के जाल में फंसी GT

Sportzwiki 1 week ago

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 9 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दोनों टीम ने एक दूसरे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

लेकिन एट लास्ट अंतिम गेंद पर तुषार देशपांडे की गेंदबाजी के बलबूते आरआर ने जीत दर्ज की।

इस दौरान रवि बिश्नोई की करामाती गेंदबाजी के आगे भी विरोधी टीम ढेर हो गई और राजस्थान ने मैच जीत लिया। तो आइए गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

तुषार-बिश्नोई-आर्चर ने गेंदबाजी से ढाया कहर

राजस्थान रॉयल्स के 211 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन। रवि बिश्नोई ने मिडिल ओवर में बेहतरीन कमबैक करते हुए एक के बाद एक विकेट हासिल किया और टीम को 7 रनों से जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। उन्होंने 4 विकेट लिए।

वहीं जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में सिर्फ 4 रन देकर आरआर के लिए राह आसान की। सबसे बड़ा काम किया तुषार देशपांडे ने। तुषार देशपांडे ने लास्ट ओवर में 1 विकेट लेकर सिर्फ 4 रन दिए और टीम को 6 रन से जीत दिलाई।

Rajasthan Royals ने बनाए थे 210 रन

इंजरी के कारण आज के मैच में गुजरात टाइटंस के परमानेंट कप्तान शुभमन गिल खेलते दिखाई नहीं दिए। उनकी जगह राशिद खान कप्तानी करने आए और राशिद खान के खिलाफ पराग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना डाले।

इस दौरान ध्रुव जुरेल ने सबसे अधिक 42 गेंद में पांच चौके-पांच छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 18 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। विरोधी टीम का कोई भी गेंदबाज विकेटलेस नहीं गया। मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया। वहीं कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए। लेकिन सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

मिडिल ओवर में लड़खड़ाई Gujarat Titans

 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, 9th Match, Indian Premier League 2026

शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत तो काफी दमदार करी और पहले ही विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रनों की साझेदारी कर डाली और एक समय पर ऐसा लग रहा था यह टीम आसानी से रन चेस को अंजाम दे देगी। लेकिन 11वें ओवर में जैसे ही साईं सुदर्शन का विकेट गिरा। सभी चीजें बदल गई।

सुदर्शन 44 गेंद में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद यह टीम ताश के पत्तों की तरह ढग गई। लेकिन लास्ट में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मिलकर 43 रन की साझेदारी की। दोनों ने 24 और 23 रन बनाए। मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। राशिद लास्ट ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे और टीम मैच हार गई।

GT इस मैच में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 204 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। इस दौरान जोस बटलर ने भी 26 रन बनाए। आरआर की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 4, रियान पराग, नांद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट लिया।

FAQs

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals मैच किसने जीता?

Rajasthan Royals

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi