Nepal Cricket Team Captain Rohit Paudel: बीते कुछ समय में नेपाल क्रिकेट ने काफी ज्यादा तरक्की की है और इसके पीछे कहीं न कहीं इंडियन टीम का और इंडियन बोर्ड का काफी बड़ा योगदान रहा है।
अब नेपाल क्रिकेट टीम हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में खेलते नजर आने वाली है।
यह टीम टूर्नामेंट में कई बेहतरीन टीमों से टक्कर करने को पूरी तरह से तैयार है और उसके कप्तान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने आइडल के बारे में बात कही। लेकिन इस दौरान उन्होंने इंडिया के दो सबसे बड़े लीजेंड एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम नहीं लिया।
रोहित पौडेल की कप्तानी में उतरेगी Nepal Cricket Team
The Nepal cricket team will be led by captain Rohit Paudel.टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित पौडेल हमें नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal Cricket Team) की कप्तानी करते दिखाई देंगे और बीते टूर्नामेंट में भी वही कप्तानी करते नजर आए थे। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस टीम ने कई बड़ी टीमों को सरप्राइज करने में कामयाबी हासिल की है और उम्मीद है कि यह टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी आउट ऑफ द बॉक्स प्रदर्शन करेगी। इससे पहले रोहित पौडेल ने जो बयान दिया है, वह काफी ज्यादा चर्चा में।
रोहित पौडेल ने कही यह बात
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए हाल ही में कैप्टन मिट हुई और इस दौरान रोहित पौडेल ने बताया कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के काफी बड़े फैन हैं और रोहित शर्मा के शहर में आकर खेलने पर वह काफी ज्यादा खुश है। रोहित पौडेल ने कहा, 'मैं रोहित शर्मा का बहुत बड़ा फैन हूं और मुझे उनके शहर में आकर खेलने की ख़ुशी है।'
इस दौरान रोहित पौडेल ने अपने देश के लोगों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि इसके साथ ही साथ उन्होंने यह बात भी जरूर कही कि वह रोहित शर्मा द्वारा सेट किए गए स्टैंडर्ड के हिसाब से तो नहीं कर सकेंगे। लेकिन अपनी पूरी कोशिश करेंगे।
इंग्लैंड से अपना पहला मैच खेलेगी Nepal Team
मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal Cricket Team) को अपना पहला मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के साथ ही साथ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए देखा जा सकता है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम की कप्तानी कौन करेगा?
रोहित पौडेल

