Arshdeep Singh: रिसेंट कुछ समय में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ियों की लव लाइफ सबके सामने आई। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की लव लाइफ का खुलासा हुआ।
उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी शादी रचाई और यश दयाल ने भी 7 फेरे लिए।
इसी कड़ी में अब अर्शदीप सिंह की लव लाइफ सामने आ गई है। अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसने इंटरनेट पर फैंस को भरपूर मसाला दिया है।
Arshdeep Singh ने साझा की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर
Arshdeep Singh's Love Story Revealed for the First Timeबता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल में अपने प्रदर्शन से कहर ढा रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने स्नैप चैट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े नजर आए।
उन्होंने स्टोरी पर अपनी गर्लफ्रेंड की पूरी तस्वीर तो साझा नहीं की। मगर उनके हाथ की तस्वीर साझा की, जिसके बाद फैंस ने एसबीआई से भी तेज दिमाग चलाया और कुछ ही देर के अंदर उनकी गर्लफ्रेंड का पता लगा लिया।
Samreen Kaur को बताया जा रहा है अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड
वायरल हो रही तस्वीर और अर्शदीप सिंह के स्टोरी को ध्यान से देखा जाए तो उसमें जो हाथ नजर आ रहा है वो किसी और का नहीं बल्कि समरीन कौर का है, जो कि एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं समरीन कौर ने कई फिल्मों में भी सिरकत की है। रिसेंटली वो पंजाब किंग्स की जर्सी में मैदान पर पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते भी दिखाई दी थीं।
फैंस लगा रहे भाभी-भाभी के नारे
फैंस को जैसे ही पता चला की अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर हैं। फैंस ने वैसे ही उनके कमेंट सेक्शन में जाकर अर्शदीप-अर्शदीप के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ समरीन को भाभी जी कहकर भी बुलाते नजर आए। फैंस ने इस दौरान अर्शदीप के खराब प्रदर्शन को लेकर भी समरीन से शिकायत की।
हालांकि हकीकत में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं दोनों ने अभी इसकी ऑफीशियली पुष्टि नहीं की है। लेकिन काफी आसार हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधें।
अब तक कुछ ऐसा रहा है अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड
बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन में अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस और सीएसके के खिलाफ दोनों मैच में 40 से ऊपर रन दिए। लेकिन विकेट नहीं चटका पाए। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भी उन्होंने एक भी सफलता नहीं ली थी। लेकिन ओवरऑल आईपीएल में उनके नाम 84 मैचों में 97 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। साथ ही साथ उन्होंने भारत के लिए वनडे में 25 और टी20 इंटरनेशनल में 127 विकेट चटका रखे हैं।
FAQs
Arshdeep Singh की उम्र क्या है?
27 साल
Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड कौन है?
समरीन कौर

