RCB vs SRH, IPL 2026:आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और पहले ही मैच में हमें आरसीबी और एसआरएच की टीम एक दूसरे से अपना पुराने हिसाब चुकता करते नजर आएंगी।
इस दौरान एसआरएच की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी आइए उस पर चर्चा कर लेते हैं।
नए कप्तान और नई प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम
In IPL 2026, we will see Ishan Kishan and Abhishek Sharma leading as captains.बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस समय पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिस वजह से शुरुआती मैचों में हमें खेलते नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह ईशान किशन को कप्तान पद का जिम्मा सौंपा गया है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हमें कप्तानी करते नजर आएंगे। ईशान किशन कप्तान जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान का रोल अदा करने वाले हैं।
ऐसे में देखना होगा कि विरोधी टीम के कप्तान रजत पाटीदार और उपकप्तान जितेश शर्मा के खिलाफ यह दोनों किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
RCB के खिलाफ मैच के लिए SRH की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड एक बार फिर बतौर ओपनर खेलते दिखाई दे सकते हैं। वहीं ईशान किशन कप्तान के तौर पर नंबर 3 पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। इस 11 में हमें हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करते नजर आ सकते हैं।
अनिकेत वर्मा को फिनिशर जबकि नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे को ऑल राउंडर के तौर पर मौका दिया जा सकता है। इस दौरन तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल बतौर और स्पिनर जीशान अंसारी बतौर स्पेस्लिस्ट गेंदबाज खेलते नजर आ सकते हैं। SRH के कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कमिंडू मेंडिस या शिवम मावी को मौका दे सकते हैं।
RCB मैच के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।
(इम्पैक्ट प्लेयर: कमिंडू मेंडिस / शिवम मावी)
IPL 2026 के लिए SRH का कम्प्लीट स्क्वाड
ईशान किशन (कप्तान), पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, शिवम मावी, कमिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्स, वियान मुल्डर, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे और क्रेंस फुलेत्रा।
FAQs
RCB vs SRH मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
RCB vs SRH मैच कितने बजे से शुरू होगा?
7:30 बजे

