Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RR vs MI, Match Prediction: जीत के चांस से लेकर खिलाड़ियों से लेकर पावरप्ले तक की पूरी जानकारी

RR vs MI, Match Prediction: जीत के चांस से लेकर खिलाड़ियों से लेकर पावरप्ले तक की पूरी जानकारी

Sportzwiki 1 month ago

RR vs MI, Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दूसरे सप्ताह का रोमांच जारी है। इसमें भी कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें से एक राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस भी है।

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल चुके हैं और मौजूदा सीजन में भी इनके बीच धमाकेदार टक्कर 7 अप्रैल को देखने को मिलने वाली है।

इस बार RR vs MI मैच गुवाहाटी में खेला जाना है। आरआर का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में काफी अच्छा रहा है और उसे खेले गए दोनों मैचों में हार नहीं मिली है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। खैर दोनों ही टीमें काफी जबरदस्त हैं और इसी वजह से धमाकेदार टक्कर देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम आपको RR vs MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।

RR vs MI मैच प्रीव्यू

आईपीएल 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल को खेला जाना है। यह मुकाबला आरआर के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर राजस्थान ने अपने पहले मैच में CSK का सामना किया था और उसे बुरी तरह हराया था। मुकाबले में तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था। ऐसे में एक बार फिर रियान पराग चाहेंगे कि उनकी टीम उसी प्रदर्शन को दोहराए। मौजूदा सीजन में राजस्थान ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और खाते में 4 अंक हैं।

मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना पहला मैच KKR के खिलाफ घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला था और जीत भी दर्ज की थी। लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह दो मैचों के बाद उसके खाते में एक जीत और एक हार से 2 अंक हैं। पिछले मैच में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलते थे। ऐसे में उनकी वापसी की उम्मीद है।

RR vs MI मैच डिटेल्स

  • मैच: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस
  • स्टेडियम: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • तारीख: 7 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

IPL में RR vs MI का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 31
  • राजस्थान रॉयल्स : 16 जीत
  • मुंबई इंडियंस: 14 जीत
  • बेनतीजा: 1

RR vs MI मैच के लिए बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स का होम वेन्यू गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही मददगार माना जाता है। हालांकि, पहली पारी में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल नजर आती है, क्योंकि गेंदबाजों को शुरुआत में पिच से मदद मिलती है। इस समय यहां पर ओवरकास्ट कंडीशंस भी हैं, जिसके कारण गेंदबाजों का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला है और ऐसा ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुआ था। मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। इस मैदान पर आईपीएल में अभी तक हुए 7 मैचों के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 143 का है।

RR vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट

RR vs MI मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: मुंबई इंडियंस

पावरप्ले का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (50-60), मुंबई इंडियंस (60-70)

10 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (100-110), मुंबई इंडियंस (110-120)

15 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (135-145), मुंबई इंडियंस (140-150)

20 ओवर का स्कोर: राजस्थान रॉयल्स (180-190), मुंबई इंडियंस (190-200)

सबसे ज्यादा रन: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस )

सबसे ज्यादा विकेट: नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस )

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस )

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: शिमरोन हेटमायर और रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स), रयान रिकेल्टन और नमन धीर (मुंबई इंडियंस)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स), जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर (मुंबई इंडियंस)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स), दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस)

विजेता: मुंबई इंडियंस

FAQs

RR vs MI मुकाबला कब खेला जाना है?

7 अप्रैल

RR vs MI मुकाबले में किस टीम के जीतने का प्रेडिक्शन है?

मुंबई इंडियंस

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi