Shubman Gill: 2026 आईपीएल सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। सभी टीमों ने टूर्नामेंट जीतने के लिए प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है।
शुभमन गिल भी उन्हें कप्तानों में से एक हैं, जो कि 2026 का चैंपियन बनने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे आईपीएल 2026 में लड़ाई होना फिक्स है।
Shubman Gill ने कही यह बात
During a Gujarat Titans event, captain Shubman Gill instructed all his teammates to show absolutely no mercy.हाल ही में गुजरात टाइटंस के एक इवेंट के दौरान इसके कप्तान शुभमन गिल ने अपने टीम के सभी खिलाड़ियों को बिल्कुल भी रहम ना खाने को कहा है, जिस तरह इस टीम के हेड कोच आशीष नेहरा खिलाड़ियों के मिस फील्ड पर उन पर काफी चिल्लाते थे। उसी तरह से उन्होंने भी खिलाड़ियों को चिल्लाने को कहा है।
गिल ने साफ कर दिया है कि अगर कोई भी खिलाड़ी मिसफील्ड करता है तो गेंदबाज को उन पर चिल्लाने का पूरा-पूरा हक़ है। क्योंकि फील्डिंग से ही किसी भी टीम के चैंपियन बनने और न बन पाने का पता चलता है।
गलतियों से सीखेंगे गिल
इवेंट के दौरान इसके कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि बीते आईपीएल सीजन टीम ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम इस सीजन भी कमाल का प्रदर्शन करेगी। बीते सीजन जिस तरह का इस टीम ने ब्रांड ऑफ क्रिकेट खेला था उसी अंदाज में इस साल भी खेलते दिखाई देगी। लेकिन पिछले साल की गई गलतियों को इस साल नहीं दोहराएगी और दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी।
हार्दिक पांड्या ने बनाया था चैंपियन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2022 आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए थे और उस दौरान उन्होंने टीम को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया था। इसके बाद अगले सीजन यानी 2023 में भी वो टीम को फाइनल तक ले गए थे। लेकिन सीएसके ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया और टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी।
हालांकि इस बार शायद यह टीम चीजें बदल दे और ख़िताब पर कब्जा करे। वैसे भी लास्ट सीजन शुभमन गिल की कप्तानी में यह टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही थी और लगभग हर मैच में डोमिनेट करते दिखी थी।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
28 मार्च

