IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026, शनिवार डबल हेडर मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
दोनों ही टीमों ने जीत दर्ज करने के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति को पहले से बेहतर कर लिया है। तो आइए आईपीएल 2026 के मौजूदा अंक तालिका पर नजर डाल लेते हैं। साथ ही साथ जान लेते हैं कि यह दोनों टीमें इस समय किस पायदान पर हैं और कौन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की रेस में सबसे आगे हैं।
IPL 2026 शनिवार डबल हेडर रहा दमदार
Saturday's Double Header Reshapes the IPL 2026 Points Tableशनिवार, 11 अप्रैल को आईपीएल 2026 के डबल हेडर मुकाबले में दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें एक दूसरे के आमने-सामने थी। इस दौरान दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज करी।
वहीं दूसरे मुकाबले में शाम को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने रहीं। इस दौरान चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से मात देकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने जीत दर्ज करने के साथ ही साथ दो-दो अंक हासिल कर लिए और प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को थोड़ा बेहतर कर लिया।
दूसरे और नवें नंबर पर आई पंजाब व चेन्नई
बता दें कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं और उसमें उसे एक में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। अपने तीन मैच जीत कर यह सात अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। इसका एक मैच बारिश के वजह से धुल गया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद चौथे में जीत दर्ज कर दो अंक पर पहुंच गई है और इसके साथ ही अंक तालिका में 9वें पायदान पर आ गई है।
कुछ ऐसा है IPL 2026 Points Table में अन्य टीमों का हाल
IPL 2026 Points Table Credit Cricbuzzआईपीएल 2026 के अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 8 अंक के साथ टॉप पर कब्जा जमाए बैठी है। जबकि चार अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर है।
दो अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सातवें, आठवें और नवें पायदान पर है। इस समय बिना खाता खोले कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है। इसे बारिश के कारण एक मैच रद्द होने के चलते एक अंक मिला है।
ये चार टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई
प्लेऑफ में जो चार टीमें अपनी जगह बना सकती हैं उसमें सबसे पहला नाम राजस्थान रॉयल्स का है। वहीं दूसरा पंजाब किंग्स, तीसरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का है। जबक चौथी टीम दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स में से कोई एक हो सकती है। या फिर मुंबई और गुजरात में से भी कोई एक बाजी मार सकता है।
FAQs
IPL 2026 Points Table में कौनसी टीम टॉप पर है?
राजस्थान रॉयल्स
CSK ने अब तक कितने मैच खेले हैं?
4 मैच

