Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Shubman Gill की पसंद ने चौंकाया, Kohli को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया पूरी दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज

Shubman Gill की पसंद ने चौंकाया, Kohli को छोड़ इस खिलाड़ी को बताया पूरी दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज

Sportzwiki 2 weeks ago

Shubman Gill: विराट कोहली को क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी हर जगह चर्चा होती है। लेकिन हाल ही में प्रिंस शुभमन गिल ने एक स्टेटमेंट में विराट कोहली को नहीं बल्कि एक अन्य खिलाड़ी को दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज बताया और उसकी जी भर कर तारीफ़ की।

इस खिलाड़ी को Shubman Gill ने बताया बेस्ट

 Shubman Gill heaped praise on Vaibhav Sooryavanshi and hailed him as the number one batsman.

आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की काफी ज्यादा तारीफ करी और वैभव को नंबर 1 बल्लेबाज बताया। गिल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात करते हुए काफी कुछ कहा और सिर्फ गिल ही नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी का हर एक बल्लेबाज गेंदबाज और क्रिकेट प्रेमी फैन बन गया है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर शुभमन गिल ने कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बात करते हुए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, 'इस सीज़न में उनका प्रदर्शन वाकई ज़बरदस्त रहा है। मैंने किसी को भी उनके जैसा बैटिंग करते हुए नहीं देखा है। मुझे लगता है कि इस फ़ॉर्मेट में, फ़िलहाल, वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बैटर्स में से एक हैं। बात सिर्फ़ बाउंड्री लगाने की नहीं है, बल्कि उनकी बायोमैकेनिक्स और उनके हाथों की रफ़्तार भी कमाल की है, फिर चाहे वह किसी भी टीम के ख़िलाफ़ खेल रहे हों।'

गिल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि आने वाले सालों में, जिस भी विरोधी टीम के खिलाफ वह खेलेगा, उसे उसके सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।'

आईपीएल 2026 में बनाए कुल 776 रन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.50 जबकि स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। उन्होंने 103 के बेस्ट स्कोर के साथ एक शतक और 5 अर्धशतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने GT के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 96 रनों की पारी खेली। वहीं एसआरएच के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में भी उन्होंने 97 रन बनाए थे।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल कितने रन बनाए?

776 रन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi