Brydon Carse, SRH:इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स को आईपीएल ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।
यह फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही थी कि वो टीम में रहकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह फ्रेंचाइजी इतिहास रचेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका है।
चूंकि ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) इंजर्ड हो गए हैं और इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तो आइए जान लेते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी, जिसे इस फ्रेंचाइजी ने अपने ब्राइडन कार्स के जगह अब अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।
इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए Brydon Carse
Brydon Carse Ruled Out of Tournament Due to Injuryमालूम हो कि 30 वर्षीय ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) को टूर्नामेंट की शुरुआत में RCB के खिलाफ मैच से ठीक पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ पर गेंद लग गई थी, जिसके चलते अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और इस फ्रेंचाइजी के लिए यह काफी बड़ा झटका है।
उनके बाहर होने के चलते टीम की प्लानिंग पर काफी असर पड़ा है और अब इस फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के स्टार पेसर दिलशान मदुशंका को साइन किया है।
दिलशान मदुशंका बने SRH स्क्वाड का हिस्सा
बताते चलें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के 25 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने थे। लेकिन उन्होंने इस टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला और अभी तक उन्होंने आईपीएल में भी डेब्यू नहीं किया है।
लेकिन अब वह इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खेमें का हिस्सा बन गए हैं। SRH की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है और अब देखना काफी इंटरेस्टिंग रहेगा कि वह डेब्यू कर पाएंगे या फिर नहीं।
अब तक कुछ ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
दिलशान मदुशंका ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला है। इस दौरान एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। लेकिन 28 वनडे मैचों की 28 पारियों में उन्होंने 50 विकेट चटकाए हैं। वहीं 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 19 पारियों में उनके नाम 20 विकेट दर्ज हैं।
ओवरऑल 17 फर्स्ट क्लास मैचों की 30 पारियों में उन्होंने 47, 50 लिस्ट ए मैचों में 92 और 62 टी20 मैचों में 61 विकेट चटकाए हैं। अब देखना इंटरेस्टिंग होगा कि अगर उन्हें डेब्यू का चांस मिलता है तो वह यहां पर किस तरीके का इंपैक्ट डाल पाएंगे।
FAQs
दिलशान मदुशंका की उम्र क्या है?
25 साल
दिलशान मदुशंका अब तक कितने आईपीएल मैच खेल चुके हैं?
एक भी नहीं

