Dailyhunt
ट्रोलिंग से परेशान हुए हरभजन सिंह, X यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब, गंदे शब्दों का किया यूज

ट्रोलिंग से परेशान हुए हरभजन सिंह, X यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब, गंदे शब्दों का किया यूज

Sportzwiki 3 weeks ago

Harbhajan Singh: बॉलीवुड सेलिब्रिटी, नेता या फिर क्रिकेटर, किसी को भी आज के जमाने में सोशल मीडिया पर नहीं बख्शा जाता है। कई बार अनुचित कार्यों को लेकर इनकी खूब आलोचना होती है तो कई बार बेवजह इन्हें निशाना बनाया जाता है।

इस बीच आईपीएल 2026 का आगाज होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर टीम इंडिया के दिग्गज हरभजन सिंह आ गए हैं।

दरअसल, 19वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हुआ। इस मुकाबले में हिंदी कमेंटरी को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली और इसका शिकार हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भी हो गए। हालांकि, हरभजन अपनी आलोचना नहीं झेल पाए और उन्होंने निशाना साधने वाले यूजर को गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया। चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।

X यूजर ने विदेशी कमेंटेटर को बताया बेहतर, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) हुए आग बबूला

आईपीएल 2026 में कई अलग-अलग भाषाओं में कमेंटरी हो रही है और इसके लिए बहुत से पूर्व क्रिकटर्स को पैनल में शामिल किया गया है। हिंदी कमेंटरी में भी कई बड़े नाम मौजूद हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, इरफ़ान पठान और अन्य शामिल हैं।

अश्विन ने RCB vs SRH मुकाबले से हिंदी कमेंटरी में अपना डेब्यू किया। उनकी काफी तारीफ भी हो रही लेकिन अन्य हिंदी कमेंटेटर्स पर निशाना साधा जा रहा है कि उन्हें लोकल प्लेयर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, जबकि विदेशी कमेंटेटर इयान बिशप को ज्यादा मालूम है। यही बात हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को हजम नहीं हुई और उन्होंने X यूजर को आड़े हाथों ले लिया।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और X यूजर के बीच हुई तीख बहस

इयान बिशप को लेकर माना जाता है कि वह कमेंटरी के दौरान खिलाड़ियों के बैकग्राउंड की काफी अच्छी जानकारी प्रदान करते हैं और इसके लिए काफी रिसर्च भी करते हैं। बीते दिन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा के बारे में कुछ अनसुनी बाते बताईं , जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली।

यही कारण रहा कि एक X यूजर ने इयान बिशप के साथ वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था कि कैरेबियाई होकर भी भारतीय खिलाड़ियों को इन तीनों से ज्यादा जानता हूं। वहीं, यूजर ने कैप्शन में लिखा,

'इयान बिशप इन घिसे-पिटे हिंदी कमेंटेटर्स से कहीं ज़्यादा भारतीय हैं 嵐। '

यह ट्वीट हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पसंद नहीं आया और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा,

'हाथी चले बाज़ार । कुत्ते भोंके हज़ार । चल निकल यहाँ से Tomy . Not Homie 冷'

हरभजन सिंह के ट्वीट के जवाब में यूजर ने लिखा,

'अश्विन से ईर्ष्या हुई तेरा करियर खत्म हो गया अब कमेंट्री पर ध्यान दे वरना यहां से भी रिटायर होना पड़ेगा। 'टर्बनेटर' पर कमेंट्री नहीं है 't*rror' है तू冷'

इस बार हरभजन ने थोड़ा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और जवाब में लिखा,

'कुत्ते को घी नहीं पचता और तेरे जैसे लोंडू को जवाब हज़म नहीं हुआ। चल बे टोमी'

FAQs

X यूजर ने सहवाग, सिद्धू और हरभजन की तुलना में किस विदेशी को भारतीय खिलाड़ियों की जानकारी के मामले में बेहतर बताया?

इयान बिशप

IPL 2026 के लिए हरभजन सिंह को JioHotstar के किस कमेंटरी पैनल में रखा गया है?

हिंदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi