Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में बनाए ये 4 बेहद अद्भुत रिकॉर्ड, अब इन्हें अगले 50 साल तक तोड़ना असंभव

Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में बनाए ये 4 बेहद अद्भुत रिकॉर्ड, अब इन्हें अगले 50 साल तक तोड़ना असंभव

Sportzwiki 6 days ago

4 Big Records Made By Vaibhav Sooryvanshi In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन बल्लेबाजों में पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर सीजन की शुरुआत से लेकर अंत तक धूम मचाई।

वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन जड़े। उन्होंने ये रन 237.30 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस दौरान वैभव ने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए।

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत रन बनाने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ाईं और कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड कायम कर दिए, जिन्हें तोड़ना आने वाले समय में आसान नहीं होगा। इस लेख में हम वैभव के ऐसे ही 4 रिकॉर्ड का जिक्र करने जा रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में बनाए ये 4 बेहद अद्भुत रिकॉर्ड

1. पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

IPL 2026 के दौरान पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का दबदबा चरम पर था। उनके सीजन में बनाए गए कुल 776 रनों में से 521 रन पहले छह ओवरों में आए - जो आईपीएल सीजन में इस चरण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। उनका यह रिकॉर्ड किसी के लिए भी तोड़ना आसान नहीं होगा, क्योंकि जिस तरह के बेख़ौफ़ अंदाज से वह बल्लेबाजी करते हैं, उसके साथ इस तरह की निरंतरता होना, मुश्किल ही है। यही वजह है कि पावरप्ले में वैभव का सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रह सकता है।

2. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को सिक्स हिटिंग मशीन भी कहा गया, क्योंकि इस बल्लेबाज ने जमकर बड़े शॉट खेले और लगभग हर एक गेंदबाज की चटनी बनाई। इसी वजह से उन्होंने 72 छक्के जड़े, जो एक आईपीएल सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के जड़े थे।

3. अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन

जब कोई अनकैप्ड बल्लेबाज आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आता है तो उसको शुरुआत में ज्यादा मौके कम ही मिलते हैं। वहीं, अगर मौके मिलते भी हैं तो निरंतर रूप से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिले, ये भी कम ही होता है। हालांकि, वैभव की कहानी काफी अलग रही। उन्होंने अपने दूसरे ही आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सभी मैच खेले और एक अनकैप्ड बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बना दिया। वैभव के 776 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ना भविष्य में किसी भी अनकैप्ड बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

4. सबसे कम उम्र में 1000 रन

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नाम आईपीएल में 1000 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने इस आंकड़े को 15 साल 63 दिन की उम्र में पार किया। आने वाले समय में इस रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल है, क्योंकि BCCI ने रणजी या फिर घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल में हिस्सा लेने को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में कम उम्र के खिलाड़ियों को डायरेक्ट आईपीएल ऑक्शन में एंट्री नहीं मिलेगी। इसी वजह से वैभव का रिकॉर्ड शायद ही टूटे।

FAQs

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?

776

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: SPORTZWIKI hindi