Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आशुतोष राणा ने छात्र प्रोटेस्ट और 'रामायण' फिल्म पर दी अपनी राय

आशुतोष राणा ने छात्र प्रोटेस्ट और 'रामायण' फिल्म पर दी अपनी राय

Stress Buster 2 weeks ago

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत

टना, 1 अगस्त। अभिनेता आशुतोष राणा ने हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश तिवारी की नई फिल्म 'रामायण', छात्र आंदोलन और कंगना रनौत के 'गटर जनरेशन' बयान पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि ये छात्र ही भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे और उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

राणा ने कहा, "छात्र जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वे अपने भविष्य की मांग कर रहे हैं। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आवाज उठाने का हक है।"

आंदोलन और क्रांति के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "आंदोलन एक विषय पर आधारित होता है और यह कुछ समय के लिए होता है। इसमें शिक्षित लोगों को जागरूक किया जाता है और बदलाव के लिए प्रेरित किया जाता है। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है और वे हमारे बच्चे हैं।"

कंगना रनौत के 'गटर जनरेशन' वाले बयान पर राणा ने कहा, "भाषा का महत्व बहुत बड़ा है। शब्दों से ही हमें सम्मान मिलता है और अपमान भी। हमें अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए।"

जब उनसे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पर चल रही ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शांति से उत्तर दिया, "प्रभु श्री राम पर जितना भी लिखा जाए, वह कम है। हजारों वर्षों से उनके बारे में लिखा जा रहा है। हर किसी की दृष्टि की सीमा होती है, लेकिन उनकी सृष्टि की कोई सीमा नहीं है। हमें अपनी दृष्टि को उनकी दृष्टि के अनुसार ढालना चाहिए। मुझे लगता है कि अभी तक किसी ने इसे देखा नहीं है, और बिना देखे किसी चीज पर चर्चा करना उचित नहीं है। प्रभु श्रीराम की कथा इतनी प्रेरणादायक है कि वह सभी को आनंदित करेगी।"


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Stress Buster