एना फेरिस की 'स्केरी मूवी' में वापसी
लॉस एंजेलेस, 3 अप्रैल। हॉलीवुड की प्रसिद्ध हॉरर-कॉमेडी श्रृंखला 'स्केरी मूवी' एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इसका छठा भाग बनने जा रहा है। इस बार एना फेरिस अपने प्रिय किरदार सिंडी कैंपबेल के रूप में लौट रही हैं, और वह इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
एना ने कहा, "जब मार्लोन वायन्स ने मुझे फोन किया और बताया कि वे 'स्केरी मूवी' की टीम को फिर से एकजुट कर रहे हैं, तो मुझे इस पर विश्वास नहीं हुआ। यह मेरे लिए एक खुशी की बात थी।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अब उस स्थिति में हूं, जहां मैं कीनन आइवरी वेन्स और पूरी टीम का धन्यवाद कर सकती हूं, क्योंकि इस फिल्म ने मेरे करियर को एक नई दिशा दी। बहुत कम लोगों को अपने पुराने साथियों के साथ फिर से काम करने का मौका मिलता है और वही जादू फिर से जीने का।"
एना इस फ्रेंचाइजी को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए, एना ने कहा कि उन्हें जो प्रारंभिक स्क्रिप्ट मिली है, वह बहुत अच्छी है। हालांकि, ऐसी फिल्मों में शूटिंग के दौरान कई बदलाव होते रहते हैं। यह एक टीमवर्क प्रोजेक्ट है, जिसमें कलाकार अपने हिसाब से जोक्स और डायलॉग्स में बदलाव करते हैं, ताकि फिल्म और भी मजेदार बन सके।
एना ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मैं अपने 13 वर्षीय बेटे जैक को इस फिल्म को देखने दूंगी, भले ही इसमें थोड़ा बोल्ड ह्यूमर हो। हर माता-पिता के लिए यह निर्णय अलग हो सकता है, लेकिन मेरे बेटे की स्थिति थोड़ी अलग है, क्योंकि वह फिल्म के सेट पर भी रहा है और इस माहौल को समझता है।"
एना ने एक पुरानी याद भी साझा की। उन्होंने कहा, "जब मैं अपनी मां को 'स्केरी मूवी' का पहला भाग दिखाने थिएटर ले गई थी, तो वहां का माहौल काफी शोरगुल वाला था। थिएटर खचाखच भरा हुआ था। मैंने अपनी मां को पहले ही बता दिया था कि मैं जो कहूं, उसे बिना सवाल किए फॉलो करना।"

