Dailyhunt
क्या सनी हिंदुजा की 'विमल खन्ना' बनेगी एक नई सर्वाइवल थ्रिलर? जानें ट्रेलर में क्या है खास!

क्या सनी हिंदुजा की 'विमल खन्ना' बनेगी एक नई सर्वाइवल थ्रिलर? जानें ट्रेलर में क्या है खास!

Stress Buster 4 days ago

सर्वाइवल थ्रिलर 'विमल खन्ना' का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, 12 मई। सनी हिंदुजा की मुख्य भूमिका वाली सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज 'विमल खन्ना' का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। यह कहानी एक ऐसे अकाउंटेंट की है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप में फंसकर अपनी पहचान बदलने की कोशिश करता है।

ट्रेलर एक रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें विमल खन्ना लगातार भागते हुए नजर आते हैं। कहानी में वह धोखे और फरेब के जाल में फंसते जाते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं और छिपे हुए इरादे सामने आते हैं। यह सवाल उठता है कि क्या विमल खन्ना इस मुश्किल से बाहर निकल पाएंगे या नहीं।

यह कहानी एक ऐसी दुनिया को दर्शाती है, जहां शक, धोखा और बदलती वफादारियां हर जगह फैली हुई हैं।

सनी हिंदुजा ने अपने किरदार के बारे में कहा, "अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। विमल कोई साधारण हीरो नहीं है, बल्कि एक आम इंसान है, जिसे असाधारण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उसका अंदरूनी संघर्ष और पहचान बनाए रखने की कोशिश उसे कमजोर और ताकतवर दोनों बनाती है।"

लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने कहा, "विमल खन्ना एक ऐसा किरदार है, जिससे पाठक वर्षों से जुड़े हुए हैं। इस कहानी को पर्दे पर देखना मेरे लिए रोमांचक है।"

यह सीरीज, जो सुरेंद्र मोहन पाठक के 'द विमल सीरीज' पर आधारित है, में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार शामिल हैं। यह 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Stress Buster