Dailyhunt
54 मोबाइल फोन किये गये बरामद, मोबाइल धारकों को किया गया वापस

54 मोबाइल फोन किये गये बरामद, मोबाइल धारकों को किया गया वापस

नपुट- सुमित श्रीवास्तव, लखनऊ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार जनता के खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत CEIR पोर्टल पर मोबाइल फोन गुमशुदगी के सम्बन्ध में बरामद किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।आज पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली बसंथ कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, जोन-दक्षिणी की टीम द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के खोये हुए मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया।

उक्त मोबाइलों की लोकेशन विभिन्न जनपद/राज्यों में पायी गयी। दक्षिणी जोन के समस्त थानों की साइबर टीम के साथ समन्वय स्थापित कर उक्त मोबाइलों को बरामद करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइलो की कीमत लगभग 12,00,000/- (बारह लाख) रुपये हैं। जिन्हें पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को प्रदान किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की और साइबर टीम व लखनऊ पुलिस की सराहना की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV