Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जनगणना-2027 के प्रथम चरण का लखनऊ डीएम ने किया निरीक्षण

जनगणना-2027 के प्रथम चरण का लखनऊ डीएम ने किया निरीक्षण

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ

नपद लखनऊ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने नगर निगम क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य जनगणना संबंधी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराना रहा।

जिलाधिकारी ने नगर निगम जोन-3 (अलीगंज एवं महानगर क्षेत्र) के विभिन्न हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (HLB) का भ्रमण कर फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद कर गणना कार्य की प्रगति, डेटा संकलन की प्रक्रिया तथा सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गणना से संबंधित अभिलेखों, प्रपत्रों एवं डिजिटल माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन का गहन परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने जोनल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर कार्य में आने वाली बाधाओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह, जोनल अधिकारी जोन-3 मनोज यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV