Dailyhunt
लखनऊ डीएम की अध्यक्षता में तहसील सरोजनीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखनऊ डीएम की अध्यक्षता में तहसील सरोजनीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ

नपद लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। तहसील सरोजनीनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 165 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 56 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 41 में से 04 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 96 में से 08 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 126 में से 29 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 212 में से 42 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 165 में से 56 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किए गये। आज जनपद में पुलिस 81, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 03, राजस्व 331, विकास 47, शिक्षा 05, स्वास्थ्य 03, समाज कल्याण 14, नगर निगम 06 तथा अन्य 150 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एन बी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राजकुमार मित्तल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्वेता, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार सरोजनीनगर सुखवीर सिंह, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV