Dailyhunt
लखनऊ मंडल में कर्मचारियों को 'सुरक्षा पुरस्कार' से किया गया सम्मानित

लखनऊ मंडल में कर्मचारियों को 'सुरक्षा पुरस्कार' से किया गया सम्मानित

नपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु उत्कृष्ट सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले कर्मचारियों को आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को 'सुरक्षा पुरस्कार' (Safety Award) से सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा द्वारा चयनित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कर्मचारियों की सजगता एवं त्वरित कार्यवाही सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला है।

सुरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं :

1.धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्वाइंट्समैन/ पखरौली
2.आशुतोष कुमार, प्वाइंट्समैन/फूलपुर
3. मोहम्मद फखरे आलम, प्वाइंट्समैन/जफराबाद जं.
4.ननकुन, ट्रैकमैन-III, गैंग संख्या-40/ अयोध्या कैन्ट जं.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सदैव सतर्कता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV