Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ एवं आलमनगर स्टेशन का निरीक्षण

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ एवं आलमनगर स्टेशन का निरीक्षण

नपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) प्रवीण पाण्डेय ने आज लखनऊ एवं आलमनगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने लखनऊ स्टेशन पर हालिया प्लेटफॉर्म शेड हादसे में घायल हुए टिकट परीक्षक भूपेन्द्र सिंह से अजंता अस्पताल में मुलाकात कर की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत PCCM प्रवीण पाण्डेय ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (PCSO) पंकज सिंह के साथ लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा निर्माणाधीन एयर कॉनकोर्स परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध खानपान सेवाओं, कैटरिंग स्टॉलों, खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रेल नीर की उपलब्धता का भी जायजा लिया तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने आलमनगर स्टेशन का भी दौरा किया तथा वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान आलमनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि एवं अधिक ट्रेनों के ठहराव की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा यात्री सुविधाओं के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीपीएम/आरएलडीए पावस यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता-प्रथम स्वतंत्र कुमार, स्टेशन निदेशक लखनऊ गौरव दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV