Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Twisha Sharma Case: 5 दिन की CBI रिमांड पर गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह; आमने-सामने होगी पूछताछ... जिस कोर्ट में रहीं थी जज वहीं हुई पेशी

Twisha Sharma Case: 5 दिन की CBI रिमांड पर गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह; आमने-सामने होगी पूछताछ... जिस कोर्ट में रहीं थी जज वहीं हुई पेशी

भोपाल की मॉडल और मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में गुरुवार, 29 मई 2026 को बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 2 जून तक CBI रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।

CBI ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 28 मई को लंबी पूछताछ के बाद गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने घटना के करीब 10 दिन बाद अदालत में आत्मसमर्पण किया। अब दोनों आरोपियों से एजेंसी विस्तृत पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

सुनवाई के दौरान एक अप्रत्याशित स्थिति भी देखने को मिली जब आरोपी गिरिबाला सिंह ने कोर्ट रूम में CBI अधिकारियों से बहस कर ली। बताया जा रहा है कि वह मामले से जुड़े विषयों से हटकर बातें करने लगीं, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए कोर्ट रूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस केस की एक बेहद चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस अदालत में गिरिबाला सिंह कभी जज रह चुकी हैं, आज उसी कोर्ट में उन्हें आरोपी के रूप में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

CBI रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जुटाए जाएंगे। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस पूछताछ से मामले की कई परतें सामने आ सकती हैं और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

क्या है पूरा मामला

12 मई 2026 की रात भोपाल में ट्विशा शर्मा का शव उनके ससुराल के टेरेस पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। वह पूर्व मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विजेता रह चुकी थीं। परिजनों ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच CBI को सौंप दी गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sudarshan TV