Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जल्द करिये आवेदन.

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जल्द करिये आवेदन.

स्वतंत्र प्रभात -

वे उम्मीदवार जो 10वीं पास है और आईटीआई का प्रमाण पत्र है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है उन उम्मीदवार के लिए खुशखबरी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपूर ने ट्रेड ट्रेनी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 17-02-2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम- ट्रेड ट्रेनी (क्राफ्ट्समैन)

कुल पद - 26

स्थान- कानपूर, उत्तरप्रदेश

नौकरी के लिए यह है उम्मीदवारों की आयु सीमा।

विभाग द्वारा उम्मीदवारों की 18 वर्ष न्यूनतम आयु सीमा नियमानुसार निर्धारित की है।

वेतन।

वेतन का भुगतान चयनित उम्मीदवारों को विभाग द्वारा नियमानुसार किया जावेगा।

नौकरी के लिए यह है आवश्यक शैक्षणिक योग्यता।

उम्मीदवार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं के साथ ही सम्बंधित विषय से आईटीआई उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए या इसके समकक्ष शैक्षणिक आहर्ता होनी चाहिए।

पात्र उम्मीदवारों का नौकरी के लिए इस तरह से होंगा चयन।

उम्मीदवार का चयन दस्तावेजों, अनुभव और साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के आधार पर किया जावेगा।

नौकरी के लिए पात्र उम्मीदवार इस तरह आसानी से कर सकते हैं आवेदन।

उम्मीदवार 17-02-2020 से पूर्व विभाग की वेबसाइट पर मांगे गए दस्तावेजो के साथ आवेदन कर सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat