Dailyhunt
2 मई 2026 को जिला विद्यालय कार्यालय पर आयोजित शोक सभा के बाद धरना स्थगित कर दिया गया

2 मई 2026 को जिला विद्यालय कार्यालय पर आयोजित शोक सभा के बाद धरना स्थगित कर दिया गया

खनऊ। लखनऊ राजधानी में 02 मई, 2026 लखनऊ के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वर्तमान में जिला निरीक्षक गोरखपुर डा. अमर कान्त सिंह का आज लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो जाने के कारण आज 2 मई, 2026 को जिला विद्यालय कार्यालय पर आयोजित शोक सभा के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डा. प्रदीप कुमार से धरना स्थल पर डा. अमरकांत सिंह के निधन की सूचना पाकर जिला संगठन की ओर से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र ने मेदांता हॉस्पिटल पहुंच कर डा. अमरकांत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

मेदांता हॉस्पिटल से सायं लगभग 2:30 बजे पदाधिकारियों के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना स्थल पर पहुंचने पर एक शोक सभा हुई तथा उसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र जिलामंत्री, आर.पी. सिंह कोषाध्यक्ष आलोक पाठक आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव-सदस्य राज्य कार्यकारिणी आदि उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat