Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह की परंपरा

31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह की परंपरा

डरौना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने मोहल्ले साहबगंज तुरहा टोली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की परंपरा को आगे बढ़ाया।

यह सिलसिला लगातार 31 वर्षों से जारी है।

रक्षाबंधन के अवसर पर मोहल्ले की छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक ने नगर पालिका अध्यक्ष की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बहनों के स्नेह और आत्मीयता से माहौल उल्लासपूर्ण रहा।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि 31 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाना उनके लिए महज एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों और भावनाओं से जुड़ा पर्व है। बहनों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद उनके जीवन की अनमोल पूंजी है। उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक का अपनापन उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व के साथ सदैव मजबूत बना रहे।

इस अवसर पर मोहल्ले की बहनों सहित स्थानीय नागरिकों में भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat